stock market today 29 april crash or fly sensex nifty Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 609 अंक और निफ्टी 181 अंक की उछाल के साथ हुआ बंद, Business Hindi News - Hindustan
More

Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 609 अंक और निफ्टी 181 अंक की उछाल के साथ हुआ बंद

Stock Market Today 29 April: शेयर बाजार आज बड़ी उछाल के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त बनाने में सफल रहे हैं। आईटीसी, रिलायंस के शेयरों में 3-3 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। 

Wed, 29 April 2026 03:41 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
Stock Market Today: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 609 अंक और निफ्टी 181 अंक की उछाल के साथ हुआ बंद

Stock market closing today: शेयर बाजार में आज तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी बड़ी बढ़त के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स 0.79 प्रतिशत या फिर 609.45 अंक की उछाल के साथ 77496.36 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 0.76 प्रतिशत या फिर 181.95 अंक की उछाल के साथ 24177.65 अंक पर बंद हुआ है। बता दें, सेंसेक्स का इंट्रा-डे हाई 77,982.51 और निफ्टी का इंट्रा-डे हाई 24334.70 अंक रहा है।

सेंसेक्स की 30 में 22 कंपनियों के शेयरों में आज बुधवार को तेजी के साथ बंद हुआ है। आईटीसी के शेयर 3.79 प्रतिशत, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज भी 3-3 प्रतिशत तक की तेजी के साथ बंद हुआ है। दूसरी तरफ इंडिगो, एनटीपीसी, बजाजफिनसर्व के शेयरों भी गिरावट देखने को मिली है।

Stock Market Today live 29 April 1:30 PM: शेयर मार्केट में तेजी के तूफान के बीच बैंक निफ्टी 1.13 पर्सेंअ ऊपर है। मिड कैप और स्मॉल कैप इंडेक्स भी हरे निशान पर हैं। निफ्टी ऑटो इंडेक्स और रियल्टी में क्रमश: 2.25 और 2.54 पर्सेंट की धुआंधर तेजी है। आईटी इंडेक्स भी 1.47 पर्सेंट चढ़ा हुआ है। पीएसयू बैंक, प्राइवेट बैंक भी हरे निशान पर हैं। केवल मीडिया इंडेक्स ही लाल है।

Stock Market Today live 29 April 12:36 PM: शेयर मार्केट में अब तेजी का तूफान है। सेंसेक्स 1072 अंक ऊपर 77959 पर है। निफ्टी भी 325 अंकों की उछाल के साथ 24321 के लेवल पर पहुंच गया है। एनएसई पर कुल 119 स्टॉक्स 52 हफ्त के हाई और 11 लो पर हैं। कुल 85 स्टॉक्स में अपर और 38 में लोअर सर्किट लगा है।

Stock Market Today live 29 April 10:41 AM: ऑटो सेक्टर के शेयरों में जबरदस्त खरीदारी देखने को मिल रही है। मारुति सुजुकी का शेयर 4.64% की बढ़त के साथ 13,490 रुपये पर हैं, जबकि महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.79% चढ़कर 3,174 रुपये पर पहुंच गया। टीएमपीवी, बालकृष्णा इंडस्ट्रीज और आयशर मोटर्स में भी 2.3% से अधिक का उछाल दर्ज किया गया। एमआरएफ ने 2.22% की बढ़त के साथ 1.33 लाख रुपये के स्तर को पार किया। अन्य प्रमुख ऑटो स्टॉक्स में टीवीएस मोटर, हीरो मोटोकॉर्प, भारत फोर्ज और बजाज ऑटो में 1-2% की मजबूती रही।

Stock Market Today live 29 April 10:30 AM: शेयर मार्केट अब बंपर उछाल के साथ आगे बढ़ चला है। सेंसेक्स 77879 के लेवल को टच करने के बाद अभी भी 947 अंक ऊपर 77834 पर है। ऑटो स्टॉक्स के दम पर निफ्टी 254 अंक ऊपर 24,70 पर है।

Stock Market Today live 29 April 9:55 AM: शेयर मार्केट तेजी के ट्रैक पर है। सेंसेक्स 578 अंकों की बढ़त के साथ 77464 पर पहुंच गया है। निफ्टी 181 अंक ऊपर 24,176 पर है। निफ्टी टॉप गेनर की लिस्ट में मारुति करीब 5 पर्सेंट की तेजी के साथ 13529 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।

Stock Market Today live 29 April 9:15 AM: शेयर मार्केट की शुरुआत आज उम्मीद से ऊपर हुई है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 358 अंकों की बढ़त के साथ 77245 पर खुला। जबकि, एनएसई के 50 शेयरों वाले सूचकांक निफ्टी ने तेजी के शतक के साथ बुधवार के कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 101 अंक ऊपर 24,096 पर खुला।

Stock Market Today live 29 April 8:00 AM: ग्लोबल मार्केट्स से मिले-जुले संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी के बुधवार को सपाट खुलने के आसार हैं। एशियाई बाजारों में कमजोरी और अमेरिकी बाजारों में गिरावट का असर घरेलू बाजार की शुरुआत पर दिख सकता है, हालांकि गिफ्ट निफ्टी हल्के प्रीमियम पर कारोबार कर रहा है, जो सीमित उतार-चढ़ाव का संकेत देता है।

एशियाई बाजारों में कमजोरी, जापान का बाजार बंद

एशियाई बाजारों में बुधवार को मिलाजुला रुख देखने को मिला। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.39% की गिरावट आई, जबकि कोस्डैक ने फ्लैट कारोबार किया। हांगकांग के हैंगसेंग फ्यूचर्स ने हल्की बढ़त का संकेत दिया, वहीं जापान का बाजार अवकाश के चलते बंद रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ओपेक से यूएई का बाहर निकलना भारत के लिए अच्छी खबर, होर्मुज पर निर्भरता कम होगी?

गिफ्ट निफ्टी टुडे

गिफ्ट निफ्टी 24,089 के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद भाव से लगभग 20 अंक का प्रीमियम था, जो भारतीय शेयर बाजार के सूचकांकों के लिए सपाट शुरुआत का संकेत देता है।

वॉल स्ट्रीट में गिरावट

अमेरिकी बाजारों में मंगलवार को कमजोरी देखने को मिली। नैस्डैक कंपोजिट को एक महीने की सबसे बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा। जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 25.86 अंक या 0.05% गिरकर 49,141.93 पर आ गया, जबकि एसएंडपी 500 35.11 अंक या 0.49% गिरकर 7,138.80 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट 223.30 अंक या 0.90% की गिरावट के साथ 24,663.80 पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान को बचाने के लिए पाकिस्तान ने क्या किया?
ये भी पढ़ें:पश्चिम बंगाल से दिल्ली में ₹10 सस्ता है पेट्रोल, UP में कहां सबसे महंगा और सस्ता

अमेरिका-ईरान तनाव और OPEC से UAE का बाहर होना

भू-राजनीतिक मोर्चे पर अमेरिका-ईरान तनाव बना हुआ है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने लंबी नाकेबंदी के संकेत दिए हैं, जिससे ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता बढ़ गई है। इसी बीच OPEC से यूएई के बाहर होने की घोषणा ने तेल बाजार को और अस्थिर कर दिया है।

कच्चे तेल, सोना और डॉलर का हाल

कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त जारी है। ब्रेंट क्रूड 111 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बना हुआ है, जबकि WTI भी 100 डॉलर के पार है। इससे महंगाई की चिंता बढ़ सकती है। वहीं, सोने और चांदी की कीमतों में हल्की तेजी देखी गई है। हाजिर सोने की कीमत 0.1% बढ़कर 4,598.45 डॉलर प्रति औंस हो गई, जबकि जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी सोना वायदा 0.1% बढ़कर 4,612.10 डॉलर हो गया। हाजिर चांदी की कीमत 0.1% बढ़कर 73.12 डॉलर प्रति औंस हो गई। डॉलर इंडेक्स भी मजबूत बना हुआ है।

निवेशकों के लिए रणनीति क्या हो?

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच इंडेक्स की बजाय सेक्टर-आधारित रणनीति बेहतर रह सकती है। ऊर्जा, मेटल, फार्मा और कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में मजबूती दिख सकती है। हालांकि निवेशकों को रिस्क मैनेजमेंट पर ध्यान देना चाहिए और बड़े दांव लगाने से बचना चाहिए।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,