market s eyes will be on tiger logistics share which below rs 50 stock on friday delivered returns of 700 in 5 years ₹50 से कम के इस शेयर पर शुक्रवार को होगी मार्केट की नजर, 5 साल में 700% दे चुका है रिटर्न, Business Hindi News - Hindustan
More

₹50 से कम के इस शेयर पर शुक्रवार को होगी मार्केट की नजर, 5 साल में 700% दे चुका है रिटर्न

Multibagger Stock: टाइगर लॉजिस्टिक्स का मार्च 2026 तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 65.53 प्रतिशत गिरकर 2.22 करोड़ रुपये रह गया। हालांकि, परिचालन से आय यानी रेवेन्यू में 41.96 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई।

Thu, 28 May 2026 12:00 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
₹50 से कम के इस शेयर पर शुक्रवार को होगी मार्केट की नजर, 5 साल में 700% दे चुका है रिटर्न

मल्टीबैगर स्मॉल-कैप स्टॉक टाइगर लॉजिस्टिक्स के शेयर पर शुक्रवार, 28 मई को निवेशकों की नजर रहेगी। क्योंकि, कंपनी ने बुधवार को 31 मार्च, 2026 को समाप्त तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी किए। शेयर पिछले सेशन में एनएसई पर 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 35.91 रुपये पर बंद हुआ।

टाइगर लॉजिस्टिक्स का मार्च 2026 तिमाही में नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 65.53 प्रतिशत गिरकर 2.22 करोड़ रुपये रह गया, जो एक साल पहले इसी तिमाही में 6.44 करोड़ रुपये था। मुनाफे में गिरावट का मुख्य कारण बढ़ते खर्च रहे। हालांकि, परिचालन से आय यानी रेवेन्यू में 41.96 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी हुई और यह 162.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 114.50 करोड़ रुपये थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज शेयर बाजार और बैंक बंद, बकरीद के कारण ट्रेडिंग पर ब्रेक

पूरे साल का हाल: सालाना बिक्री बढ़ी, मुनाफा घटा

मार्च 2026 को समाप्त हुए वित्त वर्ष में कंपनी की कुल बिक्री 6.81 प्रतिशत बढ़कर 572.82 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 536.31 करोड़ रुपये थी। वहीं, सालाना नेट प्रॉफिट 20.33 प्रतिशत घटकर 21.52 करोड़ रुपये रह गया, जो पिछले साल में 27.01 करोड़ रुपये था।

सरकारी कंपनी से मिला नया ठेका

कंपनी ने 18 मई को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि सरकारी उपक्रम बैंक नोट पेपर मिल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (BNPMIL) ने उस पर फिर से भरोसा जताया है। BNPMIL ने टाइगर लॉजिस्टिक्स को लगभग 2 करोड़ रुपये का एक साल का इंपोर्ट लॉजिस्टिक्स कांट्रैक्ट दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:90% से ज्यादा चुका दिया लोन, कर्ज मुक्त होने की है तैयारी, 61% बढ़ा है मुनाफा

इसके तहत कंपनी हवाई और समुद्री मार्ग से माल भाड़ा, कस्टम क्लीयरेंस और मैसूर स्थित प्लांट तक इंटरनल ट्रांसपोर्टेशन का काम संभालेगी। यह इंपोर्ट जर्मनी, फ्रांस, अमेरिका, कनाडा, सिंगापुर, थाईलैंड समेत कई देशों से होगा। कंपनी के CMD हरप्रीत सिंह मल्होत्रा ने कहा कि इस कांट्रैक्ट के निन्यूवल से उनकी परिचालन क्षमताओं पर भरोसा साफ झलकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पतंजलि फूड्स पर ₹1,353 करोड़ का GST नोटिस, शेयर बाजार में मचा हड़कंप

तेजी-मंदी के बीच कैसा रहा शेयर ट्रेंड?

टाइगर लॉजिस्टिक्स के शेयर में कमजोर बाजार भावनाओं के बीच उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले एक हफ्ते में शेयर में महज 0.36 प्रतिशत और एक महीने में 0.67 प्रतिशत की बढ़त आई है। पिछले छह महीनों में यह 8.26 प्रतिशत और एक साल में 38.30 प्रतिशत टूट चुका है। दो सालों में शेयर 16 प्रतिशत से अधिक और तीन सालों में 5 प्रतिशत गिरा है। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह शेयर चमत्कारिक रहा है, क्योंकि पिछले पांच सालों में इसने 700 प्रतिशत से अधिक का रिटर्न दिया है।

(डिस्‍क्‍लेमर: एक्सपर्ट्स की सिफारिशें, सुझाव, विचार और राय उनके अपने हैं, लाइव हिन्दुस्तान के नहीं। यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,