holiday today stock markets and banks closed today trading halted due to Bakrid आज शेयर बाजार और बैंक बंद, बकरीद के कारण ट्रेडिंग पर ब्रेक, शाम को खुलेगा MCX, Business Hindi News - Hindustan
More

आज शेयर बाजार और बैंक बंद, बकरीद के कारण ट्रेडिंग पर ब्रेक, शाम को खुलेगा MCX

Bank Stock Market Holiday: बकरीद के चलते आज बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर आज किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। गजटेड हॉलिडे होने की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा केंद्र सरकार के कई कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा।

Thu, 28 May 2026 08:01 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
आज शेयर बाजार और बैंक बंद, बकरीद के कारण ट्रेडिंग पर ब्रेक, शाम को खुलेगा MCX

बकरीद (ईद-उल-अजहा) के मौके पर गुरुवार, 28 मई 2026 को भारतीय शेयर मार्केट बंद रहेंगे। बीएसई और एनएसई दोनों एक्सचेंजों पर आज किसी भी तरह की ट्रेडिंग नहीं होगी। इसके चलते निवेशक आज शेयरों की खरीद-बिक्री नहीं कर पाएंगे।केंद्र सरकार ने भी 28 मई को सार्वजनिक छुट्टी घोषित किया है। इसी वजह से देश के अधिकांश राज्यों में बैंक और सरकारी दफ्तर भी बंद रहेंगे।

आज बैंक भी रहेंगे बंद

बकरीद गजटेड हॉलिडे होने की वजह से देश के ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा सरकारी कार्यालयों में भी अवकाश रहेगा। हालांकि, कुछ राज्यों में चांद दिखने और स्थानीय प्रशासन के फैसले के आधार पर छुट्टी की तारीख अलग हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG की सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें दिल्ली से पटना तक के लेटेस्ट रेट

किन-किन सेगमेंट्स में ट्रेडिंग बंद रहेगी

BSE और NSE के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार आज इक्विटी मार्केट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, NDS-RST और ट्राइ पार्टी रेपो सेगमेंट्स में कारोबार बंद रहेगा। यानी इस दौरान शेयर बाजार में किसी भी तरह की ट्रेडिंग गतिविधि नहीं होगी।

MCX पर शाम को खुलेगा बाजार

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में कमोडिटी ट्रेडिंग सुबह के सत्र में बंद रहेगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक कारोबार नहीं होगा। हालांकि, शाम का सत्र सामान्य रूप से खुलेगा। शाम 5 बजे के बाद कमोडिटी मार्केट में ट्रेडिंग फिर शुरू हो जाएगी और रात 11:30 बजे/11:55 बजे तक जारी रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बकरीद पर घर से निकलने से पहले चेक करें पेट्रोल-डीजल और CNG के रेट

मई में दूसरी बार बंद हुआ बाजार

मई 2026 में यह दूसरा बड़ा ट्रेडिंग हॉलिडे है। इससे पहले 1 मई को महाराष्ट्र दिवस के कारण शेयर बाजार बंद रहा था। अब 28 मई को बकरीद की छुट्टी के चलते कारोबार नहीं हो रहा है।

साल 2026 में आगे कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार

26 जून — मुहर्रम

14 सितंबर — गणेश चतुर्थी

2 अक्टूबर — गांधी जयंती

20 अक्टूबर — दशहरा

10 नवंबर — दिवाली / बलिप्रतिपदा

26 नवंबर — गुरु नानक जयंती

25 दिसंबर — क्रिसमस

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पतंजलि फूड्स पर ₹1,353 करोड़ का GST नोटिस, शेयर बाजार में मचा हड़कंप

बुधवार को कैसा रहा बाजार का हाल

बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 142 अंक गिरकर 75,867 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 7 अंक टूटकर 23,907 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि, मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में मजबूती देखने को मिली। बाजार पर अमेरिका-ईरान तनाव, कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली का दबाव बना रहा।

क्या ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी?

बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं सामान्य रूप से चालू रहेंगी। ग्राहक UPI ट्रांजैक्शन, NEFT, RTGS, नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, ऑनलाइन लोन सर्विसेज जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे।

क्या ATM खुले रहेंगे: ATM सेवाएं पूरी तरह चालू रहेंगी। ग्राहक कैश निकालने, जमा करने और अन्य बैंकिंग सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,