Penny Stock PC Jeweller reduced debt by more than 90 Percent Debt free target company profit jumped 61 Percent कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में कंपनी, चुकाया 90% से ज्यादा कर्ज, 61% बढ़ा है मुनाफा, Business Hindi News - Hindustan
More

कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में कंपनी, चुकाया 90% से ज्यादा कर्ज, 61% बढ़ा है मुनाफा

ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर ने बताया है कि उसने अपना 90% से ज्यादा लोन चुका दिया है। कंपनी ने कहा है कि वह कर्ज-मुक्त होने की राह पर आगे बढ़ रही है। मार्च तिमाही में कंपनी का मुनाफा 61% बढ़ा है।

Thu, 28 May 2026 06:22 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
कर्ज-मुक्त होने की तैयारी में कंपनी, चुकाया 90% से ज्यादा कर्ज, 61% बढ़ा है मुनाफा

Penny Stock: ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर जल्द ही कर्ज-मुक्त हो सकती है। पीसी ज्वैलर ने बताया है कि उसने 90 पर्सेंट से ज्यादा बकाया कर्ज चुका दिया है। कंपनी ने बताया है कि उसने 30 सितंबर 2024 को बैंकों के साथ किए गए सेटलमेंट एग्रीमेंट के बाद से अब तक इतना लोन चुका दिया है। पीसी ज्वैलर ने कहा है कि वह कर्ज-मुक्त होने की राह पर आगे बढ़ रही है। पीसी ज्वैलर के शेयर बुधवार को BSE में 9.21 रुपये पर बंद हुए हैं।

61% से ज्यादा बढ़ा है कंपनी का मुनाफा
पीसी ज्वैलर लिमिटेड (PC Jeweller) ने बताया है कि 31 मार्च 2026 को खत्म हुई चौथी तिमाही में उसका कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 61.3 पर्सेंट बढ़ गया है। ज्वैलरी कंपनी को चौथी तिमाही में 152.9 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 94.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। पीसी ज्वैलर का रेवेन्यू चौथी तिमाही में सालाना आधार पर 32.7 पर्सेंट बढ़कर 927.3 करोड़ रुपये पहुंच गया है। एक साल पहले की समान अवधि में पीसी ज्वैलर का रेवेन्यू 699 करोड़ रुपये था। कंपनी का डोमेस्टिक रेवेन्यू सालाना आधार पर 33 पर्सेंट बढ़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने के रेट में भारी गिरावट, 2 महीने के निचले स्तर पर आया भाव, चांदी भी लुढ़की

10 टुकड़े में अपने शेयर बांट चुकी है कंपनी
पीसी ज्वैलर लिमिटेड अपने शेयर का भी बंटवारा कर चुकी है। ज्वैलरी कंपनी अपने शेयर को 10 टुकड़ों में बांट चुकी है। पीसी ज्वैलर ने दिसंबर 2024 में 10 रुपये फेस वैल्यू वाले अपने शेयर को 1-1 रुपये फेस वैल्यू वाले 10 शेयरों में बांटा है। ज्वैलरी कंपनी अपने शेयरधारकों को बोनस शेयर का भी तोहफा दे चुकी है। पीसी ज्वैलर ने जुलाई 2017 में अपने निवेशकों को 1:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज शेयर बाजार और बैंक बंद, बकरीद के कारण ट्रेडिंग पर ब्रेक

745% उछल गए हैं पीसी ज्वैलर के शेयर
ज्वैलरी कंपनी पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयर पिछले 6 साल में 745 पर्सेंट चढ़ गए हैं। पीसी ज्वैलर के शेयर 29 मई 2020 को 1.09 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 27 मई 2026 को 9.21 रुपये पर पहुंच गए हैं। पिछले पांच साल में कंपनी के शेयरों में 235 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। पिछले चार साल में कंपनी के शेयर 353 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 3 साल में पीसी ज्वैलर लिमिटेड के शेयरों में 265 पर्सेंट की तेजी आई है। पीसी ज्वैलर के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 19.65 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 7.45 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,