Maharatna Oil India Share jumped over 7 Percent today in weak market company given 4 times bonus share बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट बना तेल कंपनी का शेयर, 4 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट बना तेल कंपनी का शेयर, 4 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी

घरेलू बाजार में हाहाकार के बीच ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर 7% से अधिक के उछाल के साथ 490.90 रुपये पर बंद हुए। सरकार ने क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस प्रॉडक्शन पर रॉयल्टी रेट्स घटा दिए हैं, जिसके बाद कंपनी के शेयरों में उछाल आया।

Tue, 12 May 2026 07:15 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
बाजार में भूचाल के बीच रॉकेट बना तेल कंपनी का शेयर, 4 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी

घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को हाहाकार देखने को मिला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को 1456 अंक लुढ़क गया। गिरावट की इस आंधी में भी महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर मंगलवार को BSE में 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 490.90 रुपये पर बंद हुए। कारोबार के दौरान महारत्न कंपनी के शेयरों ने 498.80 रुपये के लेवल को भी छुआ। ऑयल इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 4 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है।

इस वजह से उछल गए महारत्न कंपनी के शेयर
केंद्र सरकार ने डीपवाटर और अल्ट्रा-डीपवाटर ब्लॉक्स समेत फील्ड्स की कई कैटेगरीज से होने वाले क्रूड ऑयल और नेचुरल गैस प्रॉडक्शन पर रॉयल्टी रेट्स घटा दिए हैं। सरकार ने यह कदम घरेलू एक्सप्लोरेशन और आउटपुट बढ़ाने के लिए उठाया है। रॉयल्टी रेट्स घटाए जाने के बाद मंगलवार को ऑयल इंडिया और ओएनजीसी के शेयरों में अच्छी तेजी आई। ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस सीएलएसए (CLSA) ने क्रूड ऑयल और गैस प्रॉडक्शन पर रॉयल्टी घटाए जाने से जुड़े कदम को दोनों कंपनियों के लिए बेहद पॉजिटिव बताया है। यह बात मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट में कही गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घाटे से मुनाफे में आई कंपनी, फिर भी शेयर के बुरे हाल, 200 रुपये से नीचे आया शेयर

4 बार बोनस शेयर बांट चुकी है महारत्न कंपनी
महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 4 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने मार्च 2012 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। कंपनी ने जनवरी 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, महारत्न कंपनी ने हर 3 शेयर पर 1 बोनस शेयर बांटा। ऑयल इंडिया लिमिटेड ने मार्च 2018 में 1:2 के रेशियो में और जुलाई 2024 में भी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने अपने शेयरधारकों को दोनों पर हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल पर सरकार ने दिए बड़े संकेत, ग्राहकों को लग सकता है झटका!
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11000% की तूफानी तेजी, रॉकेट बना यह छोटकू शेयर, टाटा मोटर्स से मिला है बड़ा काम

463% से ज्यादा उछल गए हैं ऑयल इंडिया के शेयर
महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयर पिछले 5 साल में 463 पर्सेंट से अधिक चढ़ गए हैं। ऑयल इंडिया के शेयर 14 मई 2021 को 86.90 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 12 मई 2026 को 490.90 रुपये पर बंद हुए हैं। अगर पिछले 4 साल की बात करें तो कंपनी के शेयरों में 233 पर्सेंट की तेजी देखने को मिली है। वहीं, पिछले 3 साल में ऑयल इंडिया के शेयर 187 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले एक साल में कंपनी के शेयर करीब 18 पर्सेंट चढ़ गए हैं। महारत्न कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड के शेयरों का 52 हफ्ते का हाई लेवल 524.15 रुपये है। वहीं, कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का लो लेवल 384.60 रुपये है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,