Maharatna Company SAIL Share jumped 3 Percent today hits 15 years high महारत्न कंपनी के शेयरों ने बना दिया रिकॉर्ड, 15 साल की ऊंचाई पर पहुंचा दाम, एक्सपर्ट बोले- और चढ़ेंगे शेयर, Business Hindi News - Hindustan
More

महारत्न कंपनी के शेयरों ने बना दिया रिकॉर्ड, 15 साल की ऊंचाई पर पहुंचा दाम, एक्सपर्ट बोले- और चढ़ेंगे शेयर

महारत्न कंपनी सेल के शेयर मंगलवार को 15 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर जा पहुंचे हैं। कंपनी के शेयर जनवरी 2011 के बाद अपने हाइएस्ट लेवल पर पहुंच गए हैं। सेल के शेयरों को 200 रुपये का टारगेट मिला है।

Tue, 21 April 2026 03:23 PMVishnu Soni लाइव हिन्दुस्तान
share
महारत्न कंपनी के शेयरों ने बना दिया रिकॉर्ड, 15 साल की ऊंचाई पर पहुंचा दाम, एक्सपर्ट बोले- और चढ़ेंगे शेयर

महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयरों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। महारत्न कंपनी सेल के शेयर 15 साल से ज्यादा की ऊंचाई पर पहुंच गए हैं। सेल के शेयर मंगलवार को BSE में इंट्राडे के दौरान 3 पर्सेंट के उछाल के साथ 177.70 रुपये पर पहुंच गए हैं। मजबूत बिजनेस आउटलुक की वजह से सेल के शेयरों में यह तेजी देखने को मिली है। इस साल अप्रैल में अब तक सेल के शेयरों में 17 पर्सेंट का उछाल आया है। पिछले एक महीने में सेल के शेयरों में 23 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है। सेल का मार्केट कैप मंगलवार को 72,360 करोड़ रुपये के पार जा पहुंचा है।

जनवरी 2011 के बाद हाइएस्ट लेवल पर सेल के शेयर
महारत्न कंपनी स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयर जनवरी 2011 के बाद से अपने हाइएस्ट लेवल पर जा पहुंचे हैं। सेल के शेयरों ने मंगलवार को अपने पिछले हाई 175.65 रुपये को पीछे छोड़ दिया। कंपनी के शेयर मई 2024 में इस स्तर पर थे। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के शेयरों का अब तक का उच्चतम स्तर (ऑल टाइम हाई लेवल) 292.50 रुपये है। कंपनी के शेयर 13 दिसंबर 2007 को इस स्तर पर थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रॉकेट सा उड़ा यह शेयर, 5 दिन में 74% बढ़ गए दाम, BSE ने पूछी- तेजी की वजह

क्या कहते हैं ब्रोकरेज हाउस
ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकरेज हाउस ने कंपनी के शेयरों को बाय रेटिंग दी है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने कंपनी के शेयरों के लिए 200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज फर्म जियोजित इनवेस्टमेंट्स ने भी सेल के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है और कंपनी के शेयरों के लिए 199 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। यह बात बिजनेस स्टैंडर्ड की एक रिपोर्ट में कही गई है। सेल की क्रूड स्टील कैपेसिटी 20 MTPA की है। कंपनी 5 इंटीग्रेटेड स्टील प्लांट्स ऑपरेट करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अनिल अंबानी की कंपनी को कर्ज-मुक्त दर्जा, शेयर में तूफानी तेजी, 45% उछला दाम

एक साल में 51% से ज्यादा उछल गए सेल के शेयर
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के शेयर पिछले एक साल में 51 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। महारत्न कंपनी के शेयर 21 अप्रैल 2025 को 116 रुपये पर थे। कंपनी के शेयर 21 अप्रैल 2026 को 177.70 रुपये पर जा पहुंचे हैं। सेल के शेयरों में पिछले 6 महीने में 35 पर्सेंट से अधिक की तेजी देखने को मिली है। अगर पिछले 4 महीने की बात करें तो सेल के शेयर 40 पर्सेंट उछल गए हैं। पिछले 3 साल में सेल के शेयरों में 115 पर्सेंट से अधिक की तेजी आई है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,