lpg price today relief news for users check the latest rates for today 16 april LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के लिए राहतभरी खबर, आज का लेटेस्ट रेट भी चेक करें, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के लिए राहतभरी खबर, आज का लेटेस्ट रेट भी चेक करें

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर को एक राहतभरी खबर है। अमेरिका-ईरान के तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला जहाज जग विक्रम गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच गया है। वहीं, इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने एलपीजी सिलेंडर के रेट जारी कर दी हैं।

Thu, 16 April 2026 05:49 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के लिए राहतभरी खबर, आज का लेटेस्ट रेट भी चेक करें

LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई को लेकर एक अच्छी खबर है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला जहाज 'जग विक्रम' गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच गया है। यह जहाज 20,400 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर आया है। अगर कीमतों की बात करें तो इंडेन से लेकर भारत गैस तक के एलपीजी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन ऑयल, बीपीसीएल, एचपीसीएल ने एलपीजी सिलेंडर के रेट जारी कर दी हैं।

दिल्ली से पटना तक आज क्या हैं एलपीजी के रेट

इंडेन के मुताबिक आज दिल्ली एलपीजी 14.2 किलो वाला सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है। लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है। देहरादून में इंडेन का घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है। दूसरी तरफ जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है। पटना में आज इंडेन का घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:DA में देरी से कर्मचारियों में बेचैनी, क्या रद्द हो सकती है बढ़ोतरी?

अंडमान से बेंगलुरु तक क्या हैं आज के रेट

इंडियन ऑयल के रेट के मुताबिक अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50 हैं। मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031का है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है।

15 अन्य भारतीय जहाज अभी भी फंसे

पेट्रोलियम मंत्रायल के अधिकारियों के अनुसार, यह जहाज ईरान और अमेरिका के बीच दो सप्ताह की अस्थायी सीजफायर के बाद होर्मुज स्ट्रेट को पार कर मंगलवार रात कांडला के ऑयल जेटी-1 पर लंगर डाल चुका है। यह मार्च की शुरुआत के बाद से खाड़ी से बाहर निकलने वाला नौवां भारतीय जहाज है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि लगभग 15 अन्य भारतीय जहाज अभी भी फंसे हुए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या 2030 तक खत्म हो जाएगी भारत की IT इंडस्ट्री? इस पर TCS के CEO ने ये कहा

सप्लाई को लेकर क्या हैं अपडेट

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बुधवार को कहा कि दिल्ली में एलपीजी और फ्यूल की सप्लाई पूरी तरह सामान्य है। लोग अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक बायिंग से बचें। सीएम ने बताया कि दिल्ली में हर दिन नियमित मांग के अनुसार लगभग 1.25 लाख एलपीजी सिलेंडरों की डिलीवरी की जा रही है। सिलेंडर की औसत डिलीवरी अवधि 4-5 दिन बनी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम किसान की 23वीं किस्त कब आएगी? 22वीं अबतक नहीं मिली तो क्या करें?

गैस की समस्या हो तो कहां करें फोन

गैस से संबंधित किसी भी समस्या के लिए उपभोक्ता टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर संपर्क कर सकते हैं। गैस लीकेज जैसी आपात स्थिति के लिए 1906 नंबर जारी किया गया है। वहीं कमर्शियल ग्राहकों के लिए अलग हेल्पलाइन 1860-5991-111 उपलब्ध है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,