LPG price today no changed in rates one good news came check latest citywise rate here LPG के नए रेट जारी, इस गुड न्यूज के बाद क्या कम हुए दाम? यहां चेक करें लेटेस्ट प्राइस, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG के नए रेट जारी, इस गुड न्यूज के बाद क्या कम हुए दाम? यहां चेक करें लेटेस्ट प्राइस

LPG Price Today: एलपीजी कीमतों में आज बुधवार को एक बार फिर से कोई भी बदलाव नहीं देखने को मिला है। मंगलवार को एक एलपीजी टैंकर भारत पहुंचा है। यह टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किया था। 

Wed, 15 April 2026 07:06 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG के नए रेट जारी, इस गुड न्यूज के बाद क्या कम हुए दाम? यहां चेक करें लेटेस्ट प्राइस

LPG Price Today: पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Modi Trump Talk) के बीच आज रात को 40 मिनट के बीच बातचीत हुई। मौजूदा संकट को लेकर पूरी दुनिया में हलचल है। भारत भी इससे प्रभावित है। भारत अपनी जरूरत का 85 से 90 प्रतिशत एलपीजी खाड़ी के देशों से मंगाता है। युद्ध की वजह से सप्लाई प्रभावित हुई है। हालांकि, आज बुधवार को कंपनियों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की है। जब से युद्ध शुरू हुआ तब से अबतक घरेलू एलपीजी सिलेंडर का एक बार और कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट दो बार बढ़ाया जा चुका है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल ₹7.41, डीजल ₹25.01 हुआ महंगा, कहां बढ़े रातों-रात दाम? चेक करें ताजा रेट

घरेलू एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट? (LPG Latest Price)

नई दिल्ली - 913 रुपये

कोलकाता - 939 रुपये

मुंबई - 912.50 रुपये

चेन्नई - 928.50 रुपये

गुरुग्राम - 921.50 रुपये

नोएडा - 910.50 रुपये

बेंगलुरू - 915.50 रुपये

भुवनेश्वर - 939 रुपये

चंडीगढ़ - 922.50 रुपये

हैदराबाद - 965 रुपये

जयपुर - 916.50 रुपये

लखनऊ - 950.50 रुपये

पटना - 1002.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना हुआ 25000 रुपये सस्ता, चांदी का रेट 143000 रुपये गिरा

कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का क्या है रेट (Commercial LPG Prices)

नई दिल्ली - 2078.50 रुपये

कोलकाता - 2208.50 रुपये

मुंबई - 2031 रुपये

चेन्नई - 2246.50 रुपये

गुरुग्राम - 2096.50 रुपये

नोएडा - 2078.50 रुपये

बेंगलुरू - 2161 रुपये

भुवनेश्वर - 2245 रुपये

चंडीगढ़ - 2099.50 रुपये

हैदराबाद - 2320.50 रुपये

जयपुर - 2106 रुपये

लखनऊ- 2201 रुपये

पटना - 2353.50 रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG बुकिंग को लेकर राहत भरी खबर, सरकार का आया बड़ा बयान

1 अप्रैल को बढ़ाया गया था कॉमर्शियल सिलेंडर का रेट

इसी महीनी की शुरुआत यानी 1 अप्रैल 2026 को कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में 195.50 रुपये से 218 रुपये तक का इजाफा किया गया था। हालांकि, तब घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। 5 किलोग्राम के छोटकू सिलेंडर पर भी 51 रुपये का इजाफा किया गया था। बता दें। घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बार 7 मार्च को इजाफा हुआ था।

सरकार का क्या कहना है (Govt Statement on LPG)

सोमवार को केंद्र सरकार की तरफ से जारी बयान में कहा गया था कि एलपीजी को लेकर स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से अबतक कोई भी कमी की सूचना नहीं है। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया है कि बुकिंग पूरी तरह से ओटीपी आधारित कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 बार बोनस शेयर, 23 बार दिया है डिविडेंड, कीमत अब 200 रुपये से कम

कल मिली एक नई गुड न्यूज

गुजरात के कांडला पर एक नया एलपीजी टैंकर कल मंगलवार को पहुंचा था। यह टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्रॉस किया था। जब से युद्ध शुरू हुआ है भारत अपने कई एलपीजी टैंकर को खाड़ी के देशों से लाने में सफल रहा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,