LPG booking normal says indian govt in official statement LPG बुकिंग को लेकर राहत भरी खबर, सरकार का आया बड़ा बयान, दोपहर में मिली एक नई गुड न्यूज, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG बुकिंग को लेकर राहत भरी खबर, सरकार का आया बड़ा बयान, दोपहर में मिली एक नई गुड न्यूज

LPG Booking Details: केंद्र सरकार की तरफ से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि एलपीजी की सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है। वहीं, ग्राहकों को 5 किलोग्राम के सिलेंडर भी आसानी से आइडी प्रूफ के जरिए मिल रहे हैं। 

Tue, 14 April 2026 07:21 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG बुकिंग को लेकर राहत भरी खबर, सरकार का आया बड़ा बयान, दोपहर में मिली एक नई गुड न्यूज

LPG Booking Details: एलपीजी सप्लाई को लेकर केंद्र सरकार की तरफ से जो ताजा बयान आया है वह काफी राहत देने वाला है। केंद्र सरकार की तरफ से दी जानकारी के अनुसार एलपीजी सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है। मौजूदा समय में किसी भी एजेंसी से सिलेंडर खत्म होने की जानकारी नहीं है। बयान में कहा गया है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच ऑनलाइन बुकिंग लगभग 99 प्रतिशत के स्तर पर पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:9 बार बोनस शेयर, 23 बार दिया है डिविडेंड, कीमत अब 200 रुपये से कम

70 प्रतिशत कॉमर्शियल सप्लाई हुई बहाल

सोमवार को केंद्र सरकार की तरफ से बयान जारी करते हुए बताया गया है कि 70 प्रतिशत कॉमर्शियल सप्लाई को भी बहाल कर दिया गया है। पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मिनिस्ट्री की ज्वाइंट सेक्रेटरी सुजाता शर्मा ने बताया कि 14 मार्च से अबतक 182900 टन कॉमर्शियल एलपीजी की बिक्री हो चुकी है।

उन्होंने कहा, “घरेलू एलपीजी सप्लाई पूरी तरह से सामान्य है। किसी भी डिस्ट्रीब्यूटर के यहां पूरी तरह से सिलेंडर समाप्त होने कोई रिपोर्ट अबतक नहीं मिली है।”उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग 99 प्रतिशत पहुंच गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक्सपर्ट का भरोसा इन 9 शेयरों पर, निफ्टी50 को लेकर दी खुली चेतावनी, टारगेट घटाया

ओटीपी आधारित ही बुकिंग

ज्वाइंट सेक्रेटरी ने कहा, “गैस के गलत इस्तेमाल से बचाने के लिए ओटीपी आधारित ही बुकिंग की जा रही है। ओटीपी सिर्फ रजिस्टर्ड मोबाइल नबंर पर ही भेजा जाता है। इसलिए उपभोक्ता इसे किसी अन्य के साथ साझा नहीं कर सकता। ना ही यह कोड किसी को भी पता चलता है।”

5 किलोग्राम का सिलेंडर भी आसानी से मिल रहा

सुजाता शर्मा ने बताया, “5 किलोग्राम के एफटीएल सिलेंडर की भी बिक्री काफी सहजता से हो है। यह आइडी आधारित है। इसके लिए कोई भी एड्रेस प्रूफ देने की जरूरत नहीं है। सरकार 5 किलोग्राम की सप्लाई को सुनिश्चित कर रही है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 3 अप्रैल तक 40,000 सिलेंडर बेचे हैं। कुल 13,30,000 किलोग्राम के सिलेंडर्स की बिक्री 23 मार्च से अबतक हुई है। नेचुरल गैस में भी 100 प्रतिशत सप्लाई घरेलू पीएनजी और सीएनजी व्हीकल्स के लिए सुनिश्चित की जा रही है।”

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल पर ₹18 और डीजल पर ₹35 का हो रहा तेल कंपनियों को नुकसान, क्या बढ़ेगा रेट?

उन्होंने बताया है कि फर्टीलाइजर्स की लगभग 95 प्रतिशत डिमांड को पूरी का जा रही है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेज, कोल्ड स्टोरेड, फूड प्रोसेसिंग इंडस्ट्रीज, फार्मा को 100 प्रतिशत सप्लाई की जा रही है। अतिरिक्त कॉमर्शियल एलपीजी सभी राज्यों को दिया जा रहा है। जो पीएनजी नेटवर्क के विस्तार में मदद कर रहा है।

आया एक और एलपीजी टैंकर

एडिशनल सेक्रेटरी मुकेश मंगल ने सोमवार को बताया था कि 20400 मैट्रिक टन से लदा एलपीजी टैंकर 14 अप्रैल को गुजरात के कांडला पहुंच सकता है। यह टैंकर 11 अप्रैल को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का क्रॉस किया था। बता दें, दोपहर में यह टैंकर भारत पहुंच गया है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,