keep eye on Zen Technologies Ltd Share DII increased stake check details here एंटी ड्रोन सिस्टम बनाने वाली डिफेंस कंपनी के शेयरों पर रखें नजर, DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी, Business Hindi News - Hindustan
More

एंटी ड्रोन सिस्टम बनाने वाली डिफेंस कंपनी के शेयरों पर रखें नजर, DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

Zen Technologies Ltd Share Price: एंट्री ड्रोन सिस्टम बनाने वाली डिफेंस कंपनी जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर इस समय फोकस में हैं। कंपनी में DII ने अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। 

Sat, 30 May 2026 04:36 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
एंटी ड्रोन सिस्टम बनाने वाली डिफेंस कंपनी के शेयरों पर रखें नजर, DII ने बढ़ाई हिस्सेदारी

Zen Technologies Ltd Share Price: डिफेंस सेक्टर की कंपनियों पर इस समय दिग्गजों की निगाह टिकी हुई है। मौजूदा समय में दुनिया भर में कई युद्ध चल रहे हैं। बदलते समय के साथ युद्ध की शैली में भी काफी बदलाव आ गया है। पहले के मुकाबले युद्ध अब टेक्नोलॉजी आधारित हो गए हैं। यही वजह है कि निवेशकों का ध्यान डिफेंस स्टॉक पर टिका हुआ है। जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड भी उन्हीं डिफेंस सेक्टर की कंपनियों में से एक है जिसमें DII ने हिस्सेदारी बढ़ाई है। मार्च तिमाही के डाटा के अनुसार कंपनी में DII की हिस्सेदारी 10 प्रतिशत को पार कर गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मल्टीबैगर स्टॉक 60% तक लुढ़का, क्या यह खरीदने का सही समय? अब क्या करें निवेशक

10% के पार पहुंच गई DII की हिस्सेदारी?

जनवरी से मार्च 2026 के दौरान जेन टेक्नोलॉजी ने कंपनी में 2.2 प्रतिशत हिस्सेदारी बढ़ाई है। जिसके बाद मार्च क्वार्टर के समाप्त होने तक डिफेंस कंपनी में DII की कुल हिस्सेदारी 10.06 प्रतिशत हो गई है। फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल लॉन्ग टर्म इक्विटी फंड सबसे बड़ा खरीदार रहा है। मार्च तिमाही के दौरान इस फंड ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को 4.36 प्रतिशत से बढ़ाकर 5.96 प्रतिशत कर दिया है।

क्या करती है कंपनी?

मौजूदा समय में जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड भारत की सबसे बड़ी एंटी ड्रोन सप्लाई करने वाली कंपनी है। वैश्विक स्तर पर कंपनी ने अबतक 1000 से अधिक ड्रोन सिस्टम सप्लाई कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टाटा ग्रुप की कंपनी ने फिर किया स्पेशल डिविडेंड का ऐलान, रिकॉर्ड डेट भी तय

कंपनी का ऑर्डर बुक काफी मजबूत

जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड का मार्च 2026 के अंततक 1336 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक था। जिसमें से 113.40 करोड़ रुपये का ऑर्डर सब्सिडियरी कंपनियों के पास था। बता दें, मार्च तिमाही के दौरान जेन टेक्नोलॉजी को 431 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला था।

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

Zen Technologies Ltd के शेयर बीएसई में 1.70 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1666.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। पिछले 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। हालांकि, इसके बाद भी एक साल में यह स्टॉक 21 प्रतिशत लुढ़क गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोमवार को फोकस में रहेंगे पेनी स्टॉक, कंपनी का घाटा हुआ कम, रेवन्यू में इजाफा

दो साल में जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड का शेयर 78 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। तीन साल में डिफेंस कंपनी के शेयरों का भाव 364 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल से शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 2190 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 साल में जेन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयरों का दाम 2244 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,