lpg price today 7 april important news for consumers ranging from domestic to commercial cylinders LPG Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर के रेट में क्या हैं अपडेट, चेक करें, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर के रेट में क्या हैं अपडेट, चेक करें

LPG Price Today: अगर आप LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इसमें LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई से संबंधित लेटेस्ट अपडेट तो हैं ही, आज के ताजा रेट भी हैं। हार्मुज स्ट्रेट से आ रही एक राहत की भी खबर है।

Tue, 7 April 2026 06:01 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG Price Today: आज एलपीजी सिलेंडर के रेट में क्या हैं अपडेट, चेक करें

LPG Price Today: अगर आप LPG सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। इसमें LPG गैस सिलेंडर की सप्लाई से संबंधित लेटेस्ट अपडेट तो हैं ही, आज के ताजा रेट भी हैं। हार्मुज स्ट्रेट से आ रही एक राहत की भी खबर है। यानी चाहे आप घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल करते हैं या कमर्शियल, यह खबर न केवल आपकी जानकारी को बढ़ाएगी बल्कि यह भी बताएगी कि कितने तरह के सिलेंडर मिलते हैं और इनका कहां कहां इस्तेमाल होता है?

सबसे पहले राहत वाली खबर

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार के मुताबिक, एलपीजी लेकर आ रहे भारत के दो जहाज सुरक्षित रूप से होर्मुज स्ट्रेट पार कर चुके हैं और अब जल्द ही देश पहुंचने वाले हैं। इन जहाजों के नाम ‘ग्रीन साक्षी’ और ‘ग्रीन आशा’ हैं, जो भारत की ऊर्जा सप्लाई के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयर इंडिया के सीईओ ने दिया इस्तीफा, कई चुनौतियों से जूझ रही एयरलाइंस

सरकारी जानकारी के अनुसार, दोनों जहाजों में कुल मिलाकर 60 हजार टन से ज्यादा एलपीजी लदी हुई है। इनमें ‘ग्रीन साक्षी’ के 7 अप्रैल तक और ‘ग्रीन आशा’ के 9 अप्रैल तक भारत पहुंचने की संभावना है। यह खेप घरेलू गैस सप्लाई को स्थिर बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों जहाज पूरी तरह सुरक्षित हैं और इनमें भारतीय नाविक भी सवार हैं। एक जहाज में करीब 46 हजार टन और दूसरे में लगभग 15 हजार टन गैस मौजूद है।

घरेलू LPG सिलेंडर के ताजा रेट

घरेलू उपयोग के लिए सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो LPG सिलेंडर की कीमत दिल्ली में फिलहाल करीब 913 रुपये रखी गई है। वहीं छोटे परिवारों और सीमित उपयोग के लिए 5 किलो सिलेंडर 339 रुपये में उपलब्ध है। इसके अलावा 10 किलो Xtralite सिलेंडर की कीमत करीब 652.5 रुपये तय की गई है। ये सभी विकल्प घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए हैं, जिससे उपभोक्ता अपने बजट के अनुसार चुनाव कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आपके लोन की ईएमआई कम होगी या बढ़ेगी? बुधवार को बताएगा RBI

कमर्शियल सिलेंडर के दाम

कमर्शियल उपयोग के लिए दिल्ली में 19 किलो LPG सिलेंडर की कीमत करीब 2078.5 रुपये से 2307.5 रुपये तक देखी जा रही है। बड़े होटल, रेस्टोरेंट और इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाले 47.5 किलो सिलेंडर की कीमत 5192 रुपये से 5248 रुपये के बीच है। वहीं, सबसे बड़े 425 किलो सिलेंडर की कीमत लगभग 46,497 रुपये से 46,999 रुपये तक पहुंच गई है।

शहरघरेलू सिलेंडर (रुपये)कमर्शियल (रुपये)
लखनऊ950.502201
दिल्ली9132078.50
जयपुर916.502031
कोलकाता9392208
मुंबई912.502031
चेन्नई928.502246.50
,

छोटे और स्पेशल सिलेंडर की कीमत

छोटे और विशेष उपयोग के सिलेंडरों में 2 किलो LPG सिलेंडर का रीफिल करीब 254 रुपये में मिलता है, जबकि नया सिलेंडर लेने पर इसकी कीमत लगभग 962 रुपये तक जाती है। 5 किलो नॉन-डोमेस्टिक सिलेंडर की कीमत करीब 549 रुपये रखी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या भारत में भी बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, पूरी दुनिया में लगी कीमतों में आग
जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,