lpg price today 2 June big government update on supply booking and distribution check rates from Delhi to Patna LPG सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के रेट, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के रेट

LPG Price Today 2 June: ईरान-अमेरिका में एक बार फिर तनातनी बढ़ने के बीच सरकार ने LPG को लेकर अपडेट जारी किया है। वहीं, युद्ध के बीच अबतक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1177.50 रुपये बढ़ चुके हैं। जबकि, इस दौरान घरेलू सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा हुआ है।

Tue, 2 June 2026 06:02 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर की बुकिंग और सप्लाई पर सरकार का बड़ा अपडेट, चेक करें आज के रेट

LPG Price Today 2 June: आज 2 जून को एलपीजी सिलेंडर को रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इससे पहले 1 जून को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 42 रुपये का इजाफा हुआ था और घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहे। दिल्ली में आज 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3,113.50 का है। मुंबई में कमर्शियल 3067.50 और चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर 3283 रुपये का है। वहीं, लखनऊ में 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर का दाम 3236 रुपये है। युद्ध के बीच अबतक कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम 1177.50 रुपये बढ़ चुके हैं। जबकि, इस दौरान घरेलू सिलेंडर भी 60 रुपये महंगा हुआ है।

42 LPG डिस्ट्रीब्यूटरों पर जुर्माना

ईरान-अमेरिका में एक बार फिर तनातनी बढ़ने के बीच सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से निगरानी और प्रवर्तन तंत्र को मजबूत करने का अनुरोध किया गया है। पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक पिछले तीन दिनों में, LPG से संबंधित 10 FIR दर्ज की गई हैं और तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने भी 460 LPG डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर अचानक निरीक्षण किए हैं। 42 LPG डिस्ट्रीब्यूटरों पर जुर्माना लगाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम 5 महीने में हुए डबल, घरेलू के कितने बढ़े रेट?

77,800 से अधिक उपभोक्ताओं ने LPG कनेक्शन छोड़ा

सरकार ने बताया कि मार्च से अब तक, लगभग 856,000 PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शनों में गैस चालू की गई है, 296,000 कनेक्शनों के लिए अतिरिक्त बुनियादी ढांचा तैयार किया गया है, और 878,000 नए कस्टमर रजिस्टर्ड किए गए हैं। इसके अलावा, 77,800 से अधिक PNG उपभोक्ताओं ने स्वेच्छा से अपने LPG कनेक्शन वापस कर दिए हैं।

तीन दिनों में सिलेंडर बुकिंग 1.21 करोड़

घरेलू खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली घरेलू LPG के संबंध में, पिछले तीन दिनों में 1.21 करोड़ बुकिंग हुई हैं, जिनके मुकाबले 1.22 करोड़ डिलीवरी पूरी की गई हैं। इन डिलीवरी में से लगभग 95% डिलीवरी 'डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड' (DAC) प्रणाली का उपयोग करके की गई थीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹42 महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर, चेक करें घरेलू और कमर्शियल के नए रेट

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए क्या हैं रेट?

दिल्ली में घरेलू ग्राहकों के लिए 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर ₹913 में उपलब्ध है। वहीं 5 किलो का छोटा घरेलू सिलेंडर ₹339 में मिल रहा है। इसके अलावा 10 किलो एक्स्ट्रालाइट एलपीजी सिलेंडर की कीमत ₹652 तय की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG की सप्लाई और रेट को लेकर जरूरी अपडेट, सरकार ने बताया क्यों हो रही दिक्कत

गुरुग्राम में घरेलू सिलेंडर 921.50 रुपये, नोएडा में 910.50 रुपये और भुवनेश्वर में 939 रुपये है। चंडीगढ़ में आज घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 922.50 रुपये, इंदौर में 941 रुपये , पटना में 1011 रुपये और रायपुर में घरेलू सिलेंडर का दाम 984.5 रुपये है। गुजरात के अहमदाबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 920 रुपये, देहरादून में ₹932 और अंडमान में ₹989 है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,