LPG सिलेंडर के दाम बढ़े या घटे, सप्लाई पर क्या हैं सरकार के अपडेट्स?
LPG Price Today: एलपीजी सिलेंडर के रेट अपडेट हो गए हैं। वहीं, सप्लाई पर सरकार का दावा है कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और कहीं भी गैस खत्म होने की सूचना नहीं है। कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है।

LPG Price Today: इंडियन ऑयल द्वारा जारी एलपीजी के आज के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने भी एलपीजी गैस के दाम नहीं बढ़ाए हैं। यानी यह मंगलवार भी घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए राहत भरा है। दिल्ली में आज भी 14.2 किलो वाला LPG सिलेंडर ₹913 और कमर्शियल ₹2078.50 का है।आइए जानें सप्लाई पर क्या कह रही सरकार?
एलपीजी सप्लाई पर क्या कह रही सरकार
पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के मुताबिक एलपीजी सप्लाई पर असर पड़ा है, लेकिन सरकार ने कई कदम उठाए हैं। जैसे देश में एलपीजी उत्पादन बढ़ाना, बुकिंग की अवधि बढ़ाना और गैस के गलत इस्तेमाल पर रोक लगाने के लिए डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) लागू करना। अब 92% DAC लक्ष्य हासिल हो चुका है।
कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल
उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सामान्य है और कहीं भी गैस खत्म होने की सूचना नहीं है। कमर्शियल एलपीजी की लगभग 70% सप्लाई बहाल कर दी गई है। ऑटो एलपीजी (वाहनों वाली गैस) की खपत भी बढ़ी है। फरवरी में 177 टन प्रतिदिन बिकती थी, अब बढ़कर 350 टन प्रतिदिन हो गई है।
5 किलो वाले सिलेंडर के क्या हैं अपडेट्स
सरकार ने 5 किलो के एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता भी बढ़ाई है। 7,000 से अधिक जागरूकता शिविर लगाए गए, जिनमें करीब 1 लाख सिलेंडर बिके। 23 मार्च से अब तक लगभग 18.45 लाख 5 किलो वाले सिलेंडर बिक चुके हैं। सुजाता शर्मा ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की और कहा कि देश में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है।
एलपीजी प्राइस IOCL
इंडेन के मुताबिक कोलकाता में घरेलू सिलेंडर ₹939 और कमर्शियल ₹2208 में मिल रहा है। जलपाईगुड़ी में घरेलू 966.50 रुपये का है तो कमर्शियल 2449 रुपये का। रायपुर में घरेलू सिलेंडर 984.5 रुपये और कमर्शियल 2301 रुपये में है। पटना में आज घरेलू सिलेंडर ₹1011 और कमर्शियल ₹2365 का है।
जयपुर, देहरादून, लखनऊ में एलपीजी के रेट
देहरादून में घरेलू सिलेंडर ₹932 और कमर्शियल ₹2136 का है तो दूसरी तरफ लखनऊ में घरेलू सिलेंडर जहां ₹950.50 में मिल रहा है वहीं कमर्शियल ₹2201 का है। जयपुर में एलपीजी घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹2031 में बिक रहा है।
अंडमान, बेंगलुरु, मुंबई, हैदराबाद, चेन्नई में एलपीजी के रेट
मुंबई में 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर ₹912.50 और कमर्शियल ₹2031 का है। अंडमान में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट ₹989 हैं तो कमर्शियल के ₹2496.50 का। चेन्नई में घरेलू सिलेंडर ₹928.50 और कमर्शियल ₹2,246.50 का है। बेंगलुरु में घरेलू ₹915.50 और कमर्शियल ₹2161 में बिक रहा है। हैदराबाद में घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट ₹965 और कमर्शियल ₹2321 है।
इनपुट: ANI




साइन इन