petrol diesel rate today skyrocket from pakistan to sri lanka relief in India पेट्रोल की कीमतों में लगी आग से जल रहे म्यांमार, पाकिस्तान, नेपाल जैसे पड़ोसी, मौज में क्यों हैं भारत, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल की कीमतों में लगी आग से जल रहे म्यांमार, पाकिस्तान, नेपाल जैसे पड़ोसी, मौज में क्यों हैं भारत

Petrol Diesel Rates Today: म्यांमार, पाकिस्तान, नेपाल, श्रीलंका, चीन, भूटान समेत सभी पड़ोसी देशों में पेट्रोल-डीजल के रेट आसामन छू रहे हैं। कच्चा तेल भी आज उबाल मार रहा है। इस बीच भारत में पेट्रोल-डीजल के नए रेट क्या हैं…

Mon, 20 April 2026 12:17 PMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल की कीमतों में लगी आग से जल रहे म्यांमार, पाकिस्तान, नेपाल जैसे पड़ोसी, मौज में क्यों हैं भारत

Petrol Diesel Rates Today: कच्चे तेल की कीमतों ने एक बार फिर से आग पकड़ ली है। ब्रेंट क्रूड में 5.51 डॉलर प्रति बैरल की उछाल दर्ज की जा रही है और यह 95.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है। वहीं नेपाल हो बांग्लादेश या फिर पाकिस्तान, श्रीलंका, म्यामांर। भारत के सभी पड़ोसी देश पेट्रोल की कीमतों की आग में जल रहे हैं, लेकिन भारत के लोग मौज में हैं। क्योंकि, भारत की सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के रेट जारी कर दी हैं। दिल्ली में आज भी पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये लीटर है।

भारत के पड़ोसी देशों में क्या हैं पेट्रोल के रेट

भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो बंग्लादेश में भी पेट्रोल 90.95 रुपये लीटर है। जबकि, म्यांमार में 146.82 रुपये। भूटान में पेट्रोल 97.88 रुपये लीटर पर पहुंच गया है। पाकिस्तान में 122.42 और चीन में 130.11 रुपये लीटर है। श्रीलंका में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत134.38 रुपये पर पहुंच गई है। नेपाल में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 136.86 रुपये तक पहुंच गई है।

नेपाल में पेट्रोल की कीमतें आसमान छू रही हैं। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 136.86 रुपये तक पहुंच गई है।

सरकार की नजर कच्चे तेल की कीमतों पर

घरेलू उपलब्धता को स्थिर करने के लिए सरकार ने मूल्य और नीतिगत कदम भी उठाए। उसने कहा, "मध्य पूर्व संकट के कारण कच्चे तेल की कीमतों में असामान्य बढ़ोतरी हुई है, लेकिन उपभोक्ताओं के हित में भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट, बुकिंग और सप्लाई पर देखें लेटेस्ट अपडेट्स

दिल्ली के मुकाबले पश्चिम बंगाल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत करीब 10 रुपये अधिक है। आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में ₹ 104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर। भारत में सबसे सस्ता तेल पोर्ट ब्लेयर में है। यहां पेट्रोल ₹82.46 प्रति लीटर है तो डीजल ₹78.05 प्रति लीटर।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई टैक्स न देने पर भी ITR भरना क्यों है फायदेमंद, इन मामलों में तो जरूर भरें

क्या भारत बाकी देशों जैसा झटका झेलेगा?

दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बहुत अधिक बढ़ चुकी हैं, लेकिन भारत में अभी राहत है। इसका कारण यह है कि यहां चुनाव चल रहे हैं। हालांकि, कई प्राइवेट कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा भी दी हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,