huge drop in gold demand on Akshaya Tritiya high price curbs festive shopping अक्षय तृतीया पर सोने की मांग में भारी गिरावट, महंगाई ने घटाई त्योहारी खरीदारी, Business Hindi News - Hindustan
More

अक्षय तृतीया पर सोने की मांग में भारी गिरावट, महंगाई ने घटाई त्योहारी खरीदारी

Gold Demand: पिछले अक्षय तृतीया के मुकाबले सोने के भाव इसबार लगभग 63% अधिक रहा। ऐसे में सोने की कीमतों में तेज उछाल ने गहनों की मांग को बुरी तरह प्रभावित किया। मात्रा के हिसाब से खरीदारी कम रही।

Mon, 20 April 2026 09:02 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
अक्षय तृतीया पर सोने की मांग में भारी गिरावट, महंगाई ने घटाई त्योहारी खरीदारी

भारत के प्रमुख त्योहार अक्षय तृतीया पर सोने की मांग काफी कम रही। सोने के रिकॉर्ड ऊंचे भाव ने गहनों की खरीदारी पर ब्रेक लगा दिया, हालांकि निवेश की मांग में थोड़ी बढ़ोतरी देखी गई। बता दें पिछले अक्षय तृतीया के मुकाबले सोने के भाव इसबार लगभग 63% अधिक रहा। अक्षय तृतीया को धनतेरस के बाद सोना खरीदने का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार माना जाता है। इस दिन धातु खरीदना शुभ माना जाता है।

कीमतों ने तोड़ा जनता का उत्साह

रॉयटर्स की खबर के मुताबिक पुणे स्थित जौहरी पीएन गाडगिल एंड संस के सीईओ अमित मोडक ने बताया, " सोने की कीमतों में तेज उछाल ने गहनों की मांग को बुरी तरह प्रभावित किया। मात्रा के हिसाब से खरीदारी कम रही। लेकिन कीमतें बढ़ी होने के कारण पैसे के हिसाब से खर्च पिछले साल से अधिक रहा।"

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज प्राइवेट और सरकारी बैंक रहेंगे बंद, जानें कहां और क्यों है छुट्टी

सोने के दाम: आंकड़े बता रहे हैं कहानी

ग्लोबल मार्केट में सोना 29 जनवरी को 5,594.82 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। अब यह लगभग 4,861 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। भारत में सोने के वायदा शुक्रवार को 154,609 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए थे। यह पिछले अक्षय तृतीया के मुकाबले लगभग 63% अधिक है।

राज्य-दर-राज्य: कहां कितनी मांग?

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय सचिव सुरेंद्र मेहता के अनुसार, कुछ दक्षिण भारतीय राज्यों को छोड़कर, पूरे देश में सामान्य से कम मांग रही। मुंबई के एक जौहरी ने बताया कि गहनों की जगह लोग अब सोने के सिक्के खरीदने लगे हैं। सिक्कों को बेचना आसान होता है। जौहरियों ने मेकिंग चार्ज पर छूट दी, फिर भी खरीदार नहीं आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोई टैक्स न देने पर भी ITR भरना क्यों है फायदेमंद, इन मामलों में तो जरूर भरें

अब सिर्फ त्योहार पर ही नहीं, पूरे साल खरीदारी

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के आंकड़ों के मुताबिक आभूषण मांग 24% की गिरावट आई जबकि, निवेश मांग 17% की बढ़ोतरी (2013 के बाद सबसे अधिक) रही। मुंबई के एक बुलियन डीलर ने बताया कि भारत में सोने की खरीदारी का पैटर्न बदल रहा है। अब खरीदारी सिर्फ त्योहारों तक सीमित नहीं है। कीमत के प्रति संवेदनशील ग्राहक पूरे साल जब भी कीमतें गिरती हैं, खरीदारी करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG सिलेंडर के क्या हैं आज के रेट, बुकिंग और सप्लाई पर देखें लेटेस्ट अपडेट्स

सरकार ने जारी किया आदेश

भारत सरकार ने शुक्रवार को उन बैंकों की सूची जारी कर दी जो सोना और चांदी आयात कर सकते हैं। इससे उन बैंकों को राहत मिली, जो सूची देरी से आने की वजह से आयात बंद करने को मजबूर थे। बता दें सोना महंगाई से बचाने वाला निवेश माना जाता है (हेज)। लेकिन, अगर ब्याज दरें बढ़ती हैं, तो बिना ब्याज देने वाले सोने की मांग घट जाती है , क्योंकि लोग ब्याज देने वाली एसेट्स (जैसे बॉन्ड) को प्राथमिकता देते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,