lpg cylinders price hiked by up to Rs 115 both domestic and commercial cylinders have incre LPG सिलेंडर 115 रुपये तक हुआ महंगा, इस बार घरेलू और कॉमर्शियल दोनों के दाम बढ़े, Business Hindi News - Hindustan
More

LPG सिलेंडर 115 रुपये तक हुआ महंगा, इस बार घरेलू और कॉमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

LPG Price 7 March: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते LPG  सिलेंडर के रेट आज से 115 रुपये तक बढ़ गए हैं। अभी होली से पहले ही महंगाई का झटका लगा था। इसबार घरेलू उपभोक्ताओं को 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के ग्राहकों को 115 रुपये का झटका लगा है।

Sat, 7 March 2026 06:29 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
LPG सिलेंडर 115 रुपये तक हुआ महंगा, इस बार घरेलू और कॉमर्शियल दोनों के दाम बढ़े

LPG Price 7 March: ईरान-इजरायल युद्ध के चलते LPG सिलेंडर के रेट आज से 115 रुपये तक बढ़ गए हैं। इसबार घरेलू उपभोक्ताओं को 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर के ग्राहकों को 115 रुपये का झटका लगा है। बता दें, अभी होली से पहले ही LPG सिलेंडर के उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा था। वह झटका केवल कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर के उपभोक्ताओं को लगा, तब दिल्ली से पटना तक करीब कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये बढ़ गई थी।

सूरत (lpg gas price surat) की बात करें तो यहां 19 किलो वाला सिलेंडर आज से 1846.50 रुपये का हो गया है। जबकि, घरेलू सिलेंडर 924 रुपये का है। हैदराबाद (lpg gas price in hyderabad) में कॉमर्शियल सिलेंडर 2106.5 रुपये तो घरेलू सिलेंडर की कीमत 965 रुपये हो गई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर (lpg gas price today gorakhpur) में 19 किलो वाला नीला सिलेंडर 2312.5 रुपये का हो गया है और घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अब आज से 975 रुपये में मिलेगा।

घरेलू एलपीजी के आज के रेट

भारत में इंडियन ऑयल के डेटा के आधार पर एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमतों की बात करें तो आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर दिल्ली में ₹913 में मिल रहा है। जबकि, मुंबई में ₹912.50, कोलकाता में यह 939 रुपये और चेन्नई में 928.50 रुपये का हो गया है। पटना में यह 1011 रुपये में मिलेगा।

कॉमर्शियल सिलेंडर का हाल

इंडियन ऑयल के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर आज से 1883 रुपये में मिलेगा। 1 मार्च को 1768.50 का हुआ था। जबकि, 1 फरवरी में 1740.50 में मिल रहा था। कोलकाता में फरवरी में 1844.50 रुपये का था और 1 मार्च को 1875.50 रुपये का हो गया और अब आज से 1990 रुपये का हो गया है।

मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर आज से 1835 रुपये में मिलेगा। 1 मार्च को 1692 रुपये से बढ़कर 1720 रुपये का हुआ था। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 2043.50 रुपये का हो गया है। 1 मार्च को 1929 रुपये हुआ था। जबकि, पहले यह 1899.50 रुपये का था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल जंग से कई देशों में महंगी हुई LPG, भारत का क्या है हाल
ये भी पढ़ें:जंग की आग में पिघल रहा सोने का भाव, आज कितना हुआ सस्ता
ये भी पढ़ें:60 साल पहले वॉरेन बफेट ने की थी एक गलती, जिसका उन्हें अब भी है मलाल

मार्च में लगते रहते हैं झटके

पिछले सालों के आंकड़े बताते हैं कि मार्च का महीना एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए अक्सर महंगाई लेकर आया है। खासकर कॉमर्शियल सिलेंडर हर बार इस महीने में महंगा हुआ है, जबकि घरेलू सिलेंडर के रेट जब भी बदले, उपभोक्ताओं को झटका ही लगा।

2022 के मार्च में भी दो बार बढ़े दाम

2022 में मार्च ने एक नहीं, दो बार रेट अपडेट हुए। 1 मार्च को कॉमर्शियल सिलेंडर ने 105 से 108 रुपये की तक छलांग लगाई। दिल्ली में यह 2012, कोलकाता में 2095, मुंबई में 1963 और चेन्नई में 2146 रुपये पर पहुंच गया। इसके बाद 22 मार्च को घरेलू सिलेंडर पर गाज गिरी और 50 रुपये की बढ़ोतरी के साथ दिल्ली में 949.50, कोलकाता में 976, मुंबई में 949.50 और चेन्नई में 965.50 रुपये हो गए।

2023: इस साल भी लगा बड़ा झटका

2023 का मार्च सबसे महंगा साबित हुआ। 1 मार्च को घरेलू सिलेंडर 50 रुपये उछलकर दिल्ली में 1103, कोलकाता में 1129, मुंबई में 1102.50 और चेन्नई में 1118.50 रुपये पर पहुंच गया। वहीं, कॉमर्शियल सिलेंडर ने तो कमर ही तोड़ दी। दिल्ली में 105 रुपये बढ़कर 2120, कोलकाता में 108 रुपये बढ़कर 2222, मुंबई में 106 रुपये बढ़कर 2072 और चेन्नई में 106 रुपये बढ़कर 2268 रुपये पर पहुंच गए।

2024: कॉमर्शियल में मामूली बढ़ोतरी

2024 में घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर रहे, लेकिन कॉमर्शियल सिलेंडर में हल्की बढ़ोतरी हुई। 1 मार्च को 19 किलो वाले सिलेंडर दिल्ली और मुंबई में 26 रुपये, जबकि कोलकाता और चेन्नई में 24 रुपये महंगे हुए। नए दाम दिल्ली में 1795, मुंबई में 1749, कोलकाता में 1911 और चेन्नई में 1961 रुपये रहे।

2025 का हाल

पिछले साल यानी 2025 में मार्च फिर कॉमर्शियल सिलेंडर पर भारी पड़ा, हालांकि बढ़ोतरी मामूली रही। 1 मार्च को दिल्ली में 6 रुपये की बढ़त के साथ सिलेंडर 1803 रुपये, कोलकाता में 1913, मुंबई में 1756 और चेन्नई में 1965 रुपये पर पहुंच गए। घरेलू सिलेंडर इस बार भी बदलाव से बचा रहा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,