Lloyds Engineering Works Ltd promoter likely sell 9 percent stock jumps 6 percent today कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 9% हिस्सा, शेयरों में 6% की उछाल, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 9% हिस्सा, शेयरों में 6% की उछाल, आपका है दांव?

Lloyds Engineering Works Ltd : लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से होने वाली शेयरों की बिक्री हुई है।

Mon, 9 Feb 2026 02:38 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कंपनी के ‘मालिक’ ने बेच दिया 9% हिस्सा, शेयरों में 6% की उछाल, आपका है दांव?

Lloyds Engineering Works Ltd : लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में इस तेजी के पीछे की वजह प्रमोटर्स की तरफ से होने वाली शेयरों की बिक्री हुई है। सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार प्रमोटर ब्लॉक डील के जरिए 9 प्रतिशत हिस्सेदारी को बेचा है।

कौन है खरीदार?

रिपोर्ट के अनुसार 10.57 करोड़ जोकि कंपनी की कुल हिस्सेदारी के 9.1 प्रतिशत के बराबर है। इन शेयरों की खरीद और बिक्री हुई है। इसकी कुल कीमत 550 करोड़ रुपये है। रिपोर्ट के अनुसार त्रिवेणी अर्थ मूवर्स ने 9 प्रतिशत शेयरों को खरीदा है। बता दें, दिसंबर तिमाही के अंततक लॉयड्स एंटरप्राइजेज लिमिटेड में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 33.19 प्रतिशत थी। वहीं, प्रमोटर ग्रुप लॉयड्स मेटल्स एंड मिनिरल्स ट्रेडिंग एलएलपी और Aeon Trading LLP के पास 8.02-8.02 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव, निवेशक गदगद

बीएसई में आज सोमवार को Lloyds Engineering Works Ltd के शेयर 52.91 रुपये के लेवल पर खुले थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 54.39 रुपये के लेवल पर पहुंच गया।

कंपनी की वित्तीय स्थिति कैसी?

अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान Lloyds Engineering Works Ltd का नेट प्रॉपिट 61 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 69.50 प्रतिशत अधिक है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 36 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का रेवन्यू तीसरी तिमाही में 272.40 करोड़ रुपये था। जोकि साल दर साल आधार पर 2.3 प्रतिशत अधिक हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना यह शेयर, 14% उछला भाव, डिविडेंड का भी ऐलान

शेयरों की स्थिति कैसी है?

भले ही आज Lloyds Engineering Works Ltd के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। लेकिन एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 20 प्रतिशत का नुकसान हुआ है। जबकि इस दौरीन सेंसेक्स इडेक्स में 7.92 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,