Shipping Corporation of India jumps 14 percent after q3 results announced dividend decleared तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना यह शेयर, 14% उछला भाव, डिविडेंड का भी ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना यह शेयर, 14% उछला भाव, डिविडेंड का भी ऐलान

तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 14 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई के करीब पहुंच गए हैं।

Mon, 9 Feb 2026 11:13 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
तिमाही नतीजों के बाद रॉकेट बना यह शेयर, 14% उछला भाव, डिविडेंड का भी ऐलान

तिमाही नतीजों के सामने आने के बाद शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Shipping Corporation of India) के शेयरों में आज तेजी देखने को मिली है। कंपनी के शेयरों में 14 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। कंपनी के शेयर 52 वीक हाई के करीब पहुंच गए हैं।

बीएसई में Shipping Corporation of India के शेयर आज 249.40 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 12 प्रतिशत से अधिक की तेजी के बाद 253 रुपये के लेवल पर पहुंच गया। कंपनी का 52 वीक हाई 280 रुपये है। वहीं, 52 वीक लो लेवल 138.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 11605 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI के शेयरों को खरीदने की मची लूट, 6% चढ़ा भाव, निवेशक गदगद

कंपनी नेट प्रॉफिट में तेज इजाफा

Shipping Corporation of India का नेट प्रॉफिट 426.93 करोड़ रुपये रहा है। कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 140 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी का रेवन्यू 1611.67 करोड़ रुपये रहा है।

डिविडेंड दे रही है कंपनी

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कहा है कि एक शेयर पर 3.50 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए Shipping Corporation of India ने 17 फरवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोना ₹175000 और चांदी ₹330000 तक जाएगा? तेजी ने फिर बदला माहौल

शेयरों का प्रदर्शन कैसा?

बीते दो हफ्ते में Shipping Corporation of India के शेयरों की कीमतों में 23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। 1 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 29 प्रतिशत की उछाल दर्ज की गई है। इस कंपनी के शेयरों में दो साल में 109 प्रतिशत और 5 साल में 190 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 220 प्रतिशत बढ़ा है।

कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 63.75 प्रतिशत है। वहीं, पब्लिक के पास 36.25 प्रतिशत हिस्सा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,