IPO को मिला 1.37 गुना सब्सक्रिप्शन, GMP ने डराया, लिस्टिंग पर टिकी निगाह
Yashhtej Industries IPO को तीन दिन के ओपनिंग के दौरान 1.37 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी का आईपीओ 18 फरवरी से 20 फरवरी तक खुला हुआ था। अब आईपीओ की लिस्टिंग पर निवेशकों की निगाह है।

Yashhtej Industries IPO को तीन दिन के ओपनिंग के दौरान 1.37 गुना सब्सक्राइब किया गया है। कंपनी का आईपीओ 18 फरवरी से 20 फरवरी तक खुला हुआ था। अब आईपीओ की लिस्टिंग पर निवेशकों की निगाह है। बता दें, ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेत अच्छे नहीं हैं। ग्रे मार्केट में आईपीओ संघर्ष कर रहा है।
रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 2.35 गुना सब्सक्राइब किया गया है। वहीं, एनआईआई कैटगरी में आईपीओ को 0.39 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। बता दें, क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स कैटगरी में आईपीओ को कोई सब्सक्रिप्शन नहीं मिला है।
क्या है साइज आईपीओ
Yashhtej Industries IPO का साइज 88.88 करोड़ रुपये का है। कंपनी आईपीओ के जरिए 81 लाख फ्रेश शेयर जारी करेगी। यह इश्यू पूरी तरह से फ्रेश शेयरों पर आधारित है। मौजूदा निवेशक आईपीओ के जरिए कोई भी शेयर नहीं बेच रहे हैं।
Yashhtej Industries IPO का प्राइस बैंड 110 रुपये प्रति शेयर है। कंपनी ने 1200 शेयरों का एक लॉट बनाया है। रिटेल निवेशकों को कम से कम 2 लॉट पर दांव लगाना पड़ा है। जिसकी वजह से मिनिमम इन्वेस्टमेंट अमाउंट 264000 रुपये है। बता दें, कंपनी की लिस्टिंग बीएसई एसएमई में होगी। यह लिस्टिंग अगले हफ्ते है।
आईपीओ का जीएमपी जीरो
ग्रे मार्केट में आईपीओ शून्य रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। बीते दो दिनों से आईपीओ का जीएमपी जीरो ही बना हुआ है। जिसकी वजह से किसी भी लिस्टिंग गेन की उम्मीद कम ही है।
इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 23 रुपये प्रति शेयर है। वहीं, सबसे कम जीएमपी जीरो रुपये है।
Erudore Capital Private ltd को आईपीओ ने लीड मैनेजर नियुक्त किया है। वहीं, MAS सर्विसेज लिमिटेड का रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
क्या करती है कंपनी?
इस की कंपनी शुरुआत में 2018 में हुई थी। कंपनी सोयाबीन से सोयाबीन तेल प्रोसेसिंग और मैन्युफैक्चरिंग कंपनी करती है। कंपनी बिजनेस टू बिजनेस सेगमेंट में काम करती है। कंपनी सोलर पावर जनरेशन सेगमेंट में भी प्रवेश कर चुकी है।
आईपीओ से जुटाए पैसों में 63.88 करोड़ रुपये का उपयोग कंपनी कैपिटल एक्सपेंडिचर करेगी। वहीं, 6.11 करोड़ रुपये का उपयोग वर्किंग कैपिटल के लिए करती है। 9.50 करोड़ रुपये जनरल कॉरपोरेट कार्यों में खर्च किए जाएंगे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन