Hyundai Motor India Q4 Results net profit falls 23 percent company announced 21 rupee dividend ऑटो कंपनी का नेट प्रॉफिट 23% गिरा, कंपनी ने फिर भी किया 21 रुपये डिविडेंड का ऐलान, Business Hindi News - Hindustan
More

ऑटो कंपनी का नेट प्रॉफिट 23% गिरा, कंपनी ने फिर भी किया 21 रुपये डिविडेंड का ऐलान

Hyundai Motor India Q4 Results: हुंडई मोटर इंडिया के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर गिरावट देखने को मिली है। ऑटो कंपनी ने एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड देने का ऐलान किया है। 

Fri, 8 May 2026 05:39 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ऑटो कंपनी का नेट प्रॉफिट 23% गिरा, कंपनी ने फिर भी किया 21 रुपये डिविडेंड का ऐलान

Hyundai Motor India Q4 Results: हुंडई मोटर इंडिया ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। कंपनी के प्रॉफिट में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की गई है। मार्च तिमाही के नतीजों के साथ-साथ कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है। बता दें, एक शेयर पर कंपनी ने 21 रुपये का डिविडेंड योग्य निवेशकों को देगी। बता दें, एक साल में इस कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.88 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1800% से अधिक का रिटर्न, आज बाजार में गिरावट के बीच चढ़ा स्टॉक

बीएसई में आज शुक्रवार को हुंडई मोटर के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए है। कंपनी के शेयर 1838.35 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर ओपन हुए थे। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1863.40 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। मार्केट के बंद होने के समय पर हुंडई मोटर इंडिया के शेयरों का भाव 1852.45 रुपये के स्तर पर थे।

कितना हुआ कंपनी को नेट प्रॉफिट (Hyundai Motor India Q4 Results 2026)

कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में बताया है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कंपनी का नेट प्रॉफिट 1221 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 1582 करोड़ रुपये रहा था। सालाना आधार पर हुंडई मोटर इंडिया का नेट प्रॉफिट 23 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:SBI के शेयर 7% लुढ़के; प्रॉफिट बढ़ा और डिविडेंड का भी ऐलान, फिर क्यों गिरा स्टॉक

कंपनी का रेवन्यू (ऑपरेशंस) से 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 18452 करोड़ रुपये रहा है। इसके पहले के वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में यह 17562 करोड़ रुपये रहा था। मार्च तिमाही के दौरान ऑटो कंपनी का EBITDA 1966 करोड़ रुपये रहा था। यह सालाना आधा पर 22 प्रतिशत गिरा है।

1 शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड (Hyundai Motor India Q4 Results dividend)

हुंडई मोटर इंडिया ने तिमाही नतीजों के साथ-साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। हुंडई मोटर इंडिया ने अपने निवेशकों को पिछले साल भी डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 21 रुपये का डिविडेंड दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सोने का रेट 2783 रुपये बढ़ा, चांदी हुआ 10963 रुपये महंगा, चेक करें आज का दाम

पूरे वित्त वर्ष के दौरान कैसा रहा प्रदर्शन? (Hyundai Motor India Q4 Results Share performance)

वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी का रेवन्यू 70763 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 2 प्रतिशत अधिक है। वित्त वर्ष 2025 में हुंडई मोटर इंडिया का रेवन्यू 69193 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA मार्च तिमाही के दौरान 8598 करोड़ रुपये रहा है। यह सालाना आधार पर 4 प्रतिशत गिरा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,