1800% से अधिक का रिटर्न, आज बाजार में गिरावट के बीच चढ़ा स्टॉक, कीमत 50 रुपये से कम
Aayush Wellness Share price: आज शुक्रवार को बाजार में गिरावट के बीच आयुष वेलनेस के शेयरों की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बता दें, इस स्टॉक की कीमतों में 1800 प्रतिशत से अधिक की उछाल दर्ज की गई है।

Multibagger Stocks: आज शुक्रवार को मल्टीबैगर स्टॉक आयुष वेलनेस (Aayush Wellness) के शेयरों की कीमतों में करीब 2 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। बीएसई में यह स्टॉक 35.95 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयर 37.21 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद Aayush Wellness के शेयरों में नरमी देखने को मिली है।
कंपनी की हेल्थ सेक्टर में एंट्री (Aayush Wellness news)
Aayush Wellness ने डाइबटिज और मेटाबॉलिक हेल्थ सेक्टर में एंट्री करने का ऐलान किया है। कंपनी ने Aayush Dia Shield Tablets को लॉन्च किया है। कंपनी ने 8 मई को स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि आयुष वेलनेस 366.56 अरब रुपये के मेटाबोलिक मार्केट में एंट्री के लिए अच्छी पोजीशन में है। इसी लॉन्च की वजह से ही कंपनी के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
पिछले एक साल में कैसा रहा प्रदर्शन (Aayush Wellness share performance)
बीता एक साल Aayush Wellness के शेयरों की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिली है। इस दौरान कंपनी के शेयरों का भाव 62 प्रतिशत गिरा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 3.74 प्रतिशत गिरा है। बता दें, Aayush Wellness का 52 वीक हाई 267.30 रुपये और 52 वीक लो लेवल 26.86 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 178 करोड़ रुपये का है।
10 साल में कंपनी ने दिया 1585% का रिटर्न
भले ही पिछले एक साल में यह स्टॉक संघर्ष ही कर रहा था। लेकिन दो साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। वहीं, तीन साल में यह स्टॉक 1843 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, 10 से Aayush Wellness के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 1585 प्रतिशत का लाभ मिला है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 206 प्रतिशत बढ़ा है।
2024 में कंपनी ने दिया था बोनस शेयर (Aayush Wellness bonus share history)
इस कंपनी ने आखिरी बार निवेशकों को 2024 में बोनस शेयर दिया था। तब कंपनी ने पोजीशनल निवेशकों को 2 शेयर पर 1 शेयर बोनस दिया था। इसी साल कंपनी के शेयरों का 10 हिस्सों में बंटवारा हुआ था। जिसके बाद Aayush Wellness के शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत जानकारी के आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)




साइन इन