LIC cuts in these top ten companies adani group stock also in list LIC ने Q3 में इन टॉप 10 कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी, लिस्ट में अडानी ग्रुप की भी कंपनी, Business Hindi News - Hindustan
More

LIC ने Q3 में इन टॉप 10 कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी, लिस्ट में अडानी ग्रुप की भी कंपनी

LIC Updates: फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस में एलआईसी की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 3.81 प्रतिशत थी। जोकि अब घटकर 1 प्रतिशत से कम हो गया है। यूपीएल लिमिटेड के शेयरों को भी LIC की तरफ से बेचा गया है। एलआईसी की हिस्सेदारी 6.66 प्रतिशत से घटकर 5.31 प्रतिशत हो गया है।

Tue, 10 Feb 2026 04:57 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
LIC ने Q3 में इन टॉप 10 कंपनियों में घटाई हिस्सेदारी, लिस्ट में अडानी ग्रुप की भी कंपनी

LIC Updates: सरकारी बीमा कंपनी की घरेलू शेयर बाजार में कई कंपनियों में निवेश है। primeinfobase.com के डाटा के अनुसार लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने 73 कंपनियों में हिस्सेदारी दिसंबर तिमाही में बढ़ाई है। वहीं, 90 कंपनियों में हिस्सेदारी LIC की तरफ से घटाई गई है। बता दें, 31 दिसंबर 2025 तक के डाटा के अनुसार एलआईसी की शेयर बाजार में कुल होल्डिंग 17.50 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। जोकि सितंबर तिमाही की तुलना में यह 8.56 प्रतिशत अधिक है।

LIC की तरफ से किन 10 टॉप कंपनियों के शेयरों को बेचा गया?

फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस में एलआईसी की हिस्सेदारी सितंबर तिमाही तक 3.81 प्रतिशत थी। जोकि अब घटकर 1 प्रतिशत से कम हो गया है। यूपीएल लिमिटेड के शेयरों को भी LIC की तरफ से बेचा गया है। एलआईसी की हिस्सेदारी 6.66 प्रतिशत से घटकर 5.31 प्रतिशत हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:21वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

नविन फ्लोरिन में भी एलआईसी ने हिस्सेदारी घटाई है। नवीन फ्लोरिन में एलआईसी की हिस्सेदारी सितंबर 2025 तक 7.35 प्रतिशत था। जोकि तीसरी तिमाही के बाद घटकर 6.43 प्रतिशत हो गया है।

मेटल शेयरों की बिक्री

सरकारी बीमा कंपनी ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, नेशनल एलुमिनियम, सेल और वेदांता के शेयरों को बेचा गया है। इन कंपनियों में हिस्सेदारी 73 से 126 bps घटाया गया है।

अडानी की इस कंपनी में भी घटाई हिस्सेदारी

एलआईसी ने अडानी पोर्ट्स एंड सेज के शेयरों को बेचा है। पहले एलआईसी की कंपनी में हिस्सेदारी 7.4 प्रतिशत हो गई है। जोकि हिस्सेदारी अब घटकर 6.79 प्रतिशत हो गया है। एलआईसी ने 0.94 प्रतिशत हिस्से को बेचा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल अग्रवाल और सुनिल सिंघानिया ने AI कंपनी में लगाया दांव, IPO ला रही है कंपनी

बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयरों को भी एलआईसी की तरफ से बेचा गया है। सरकारी बीमा कंपनी की हिस्सेदारी बैंक में 6.6 प्रतिशत से घटकर 5.84 प्रतिशत हो गया है। वहीं, भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड में भी एलआईसी ने हिस्सेदारी घटाई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,