मुकुल अग्रवाल और सुनिल सिंघानिया ने AI कंपनी में लगाया दांव, IPO ला रही है कंपनी
IPO News: दोनों निवेशकों ने जनवरी में इन्वेस्टमेंट फर्म के जरिए हिस्सेदारी खरीदी है। मुकुल अग्रवाल और सुनिल सिंघानिया ने 720400-720400 शेयर खरीदे हैं। जोकि कंपनी की 4.68 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

IPO News: शेयर बाजार के दिग्गज इन्वेस्टर्स में से एक मुकुल अग्रवाल और सुनिल सिंघानिया ने YAAP Digital Limited में निवेश किया है। दो दिग्गजों ने कंपनी के प्रस्तावित आईपीओ से पहले यह दांव खेला है। डाटा के अनुसार दोनों निवेशकों ने जनवरी में इन्वेस्टमेंट फर्म के जरिए हिस्सेदारी खरीदी है। मुकुल अग्रवाल और सुनिल सिंघानिया ने 720400-720400 शेयर खरीदे हैं। जोकि कंपनी की 4.68 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।
मुकिल अग्रवाल ने अपना निवेशक Intelliquity Ventures और सिंघानिया ने Ahead Venture Fund के जरिए Atul Jeevandharkumar Hegde से खरीदा है। यह भी कंपनी के प्रमोटर्स में से एक हैं। बता दें, इस कंपनी की स्थापना 2016 में हुई थी।
क्या करती है कंपनी?
यह एक एआई और एनालिटिक्स आधारित मार्केट इंटेलिजेंस कंपनी है। याप डिजिटल लिमिटेड ने एनएसई एसएमई में पिछले साल अगस्त में ड्राफ्ट पेपर जमा करवाया था।
29 अगस्त 2025 के डाटा के अनुसार कंपनी इंडिया, यूएई और सिंगापुर में ऑपरेट कर रही है। कंपनी YAAP ब्रांड के नाम से कार्य कर रही है। आईपीओ से जुटाए पैसों में 34 करोड़ रुपये का उपयोग GoZoop Online Private Limited के अधिग्रहण के लिए करेगी। इसके अलावा इंक्रिमेंटल वर्किंग कैपिटल के लिए 16 करोड़ रुपये का उपयोग किया जाएगा।
Socradamus Capital Pvt.Ltd को बुक रनिंग लीड मैनेजर और MUFG Intime India Pvt ltd को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। चित्तौड़गढ़ की रिपोर्ट के अनुसार इस आईपीओ में 66 लाख फ्रेश शेयर रहेंगे।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन