Escorts Kubota Limited will give 18 rupee dividend check record date here 21वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, होगा 1 शेयर पर 18 रुपये का फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

21वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, होगा 1 शेयर पर 18 रुपये का फायदा

Dividend Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Escorts Kubota Limited ने 21वीं बार डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी इस बार एक शेयर पर 18 रुपये का डिविडेंड दे रही है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

Tue, 10 Feb 2026 04:31 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
21वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान, होगा 1 शेयर पर 18 रुपये का फायदा

Dividend Stock: मल्टीबैगर स्टॉक Escorts Kubota Limited ने 21वीं बार डिविडेंड देने का फैसला किया है। कंपनी इस बार एक शेयर पर 18 रुपये का डिविडेंड दे रही है। इस डिविडेंड के लिए कंपनी ने रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट?

स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में Escorts Kubota Limited ने बताया है कि 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर पर 180 प्रतिशत का डिविडेंड दिया जाएगा। यानी निवेशकों को एक शेयर पर 18 रुपये का फायदा होगा। कंपनी ने इस स्पेशल डिविडेंड के लिए 16 फरवरी 2026 की तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:34वीं बार डिविडेंड देने जा रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट का हुआ ऐलान

Escorts Kubota Limited आखिरी बार 4 जुलाई 2025 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड किया था। तब भी कंपनी ने एक शेयर पर 18 रुपये का डिविडेंड दिया था। वहीं, कंपनी ने पहली बार 2001 में डिविडेंड दिया था। तब कंपनी ने एक शेयर पर 4.5 रुपये का डिविडेंड दिया था।

शेयरों में आज तेजी

आज मंगलवार को Escorts Kubota Limited के शेयर बीएसई में 0.30 प्रतिशत की तेजी के साथ 3788.50 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले तीन महीने में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 6.75 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, एक साल में इस कंपनी के शेयरों का भाव 14.61 प्रतिशत बढ़ा है। Escorts Kubota Limited का 52 वीक हाई 4171.35 रुपये और 52 वीक लो लेवल 2828.75 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 42384.89 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकुल अग्रवाल और सुनिल सिंघानिया ने AI कंपनी में लगाया दांव, IPO ला रही है कंपनी

लॉन्ग टर्म में निवेशकों को दिया अधिक रिटर्न

दो साल में Escorts Kubota Limited के शेयरों की कीमतों में 34 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, तीन साल में कंपनी के शेयरों का भाव 84 प्रतिशत बढ़ा है। 5 साल में यह स्टॉक 162 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। बता दें, Escorts Kubota Limited के शेयरों में 10 साल में 2879 प्रतिशत की तेजी आई है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,