LIC branches open march 31 for premium payments bank and stock market holiday or not know here बैंक, LIC ब्रांच और स्टॉक मार्केट...31 मार्च को क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?, Business Hindi News - Hindustan
More

बैंक, LIC ब्रांच और स्टॉक मार्केट...31 मार्च को क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

इस बार 31 मार्च को मंगलवार का दिन है लेकिन महावीर जयंती की वजह से लोगों के दिमाग में कई तरह के कन्फ्यूजन हैं। महावीर जयंती सार्वजनिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में सवाल है कि इस दिन बैंक, स्टॉक मार्केट और एलआईसी ब्रांच खुले रहेंगे या बंद होंगे। 

Mon, 30 March 2026 11:15 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बैंक, LIC ब्रांच और स्टॉक मार्केट...31 मार्च को क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा?

किसी भी फाइनेंशियल ईयर की आखिरी तारीख 31 मार्च होती है। इस बार 31 मार्च को मंगलवार का दिन है लेकिन महावीर जयंती की वजह से लोगों के दिमाग में कई तरह के कन्फ्यूजन हैं। दरअसल, महावीर जयंती सार्वजनिक अवकाश का दिन होता है। ऐसे में सवाल है कि इस दिन बैंक, स्टॉक मार्केट और एलआईसी ब्रांच खुले रहेंगे या बंद होंगे। आइए डिटेल जान लेते हैं।

एलआईसी ब्रांच

अगर आपने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) प्रीमियम नहीं जमा कराया है तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, देशभर में पॉलिसीधारकों को बीमा प्रीमियम जमा कराने में मदद के लिए 31 मार्च को एलआईसी की शाखाएं खुली रहेंगी। एलआईसी ने बयान में कहा कि पॉलिसीधारकों को किसी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए मंगलवार को आधिकारिक कार्य समय के अनुसार सामान्य कामकाज होगा। बयान में कहा गया कि यह व्यवस्था भारतीय बीमा विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (आईआरडीएआई) के 25 मार्च, 2026 के परामर्श के अनुरूप की गई है। बता दें कि 'महावीर जयंती' के उपलक्ष्य में 31 मार्च को सार्वजनिक अवकाश है लेकिन यह वित्त वर्ष का आखिरी दिन होने की वजह से कामकाज सामान्य रूप में होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NSE IPO में सिर्फ ऑफर फॉर सेल, कंपनी ने शेयरधारकों को लिखा पत्र

बैंक भी खुले रहेंगे

सरकारी लेन-देन की सुविधा वाले सभी बैंक 31 मार्च को महावीर जयंती के मौके पर खुले रहेंगे। रिजर्व बैंक के मुताबिक इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से अनुरोध किया गया था ताकि वित्त वर्ष 2025-26 के आखिरी दिन 31 मार्च को बैंक खुले रखकर प्राप्ति और भुगतान संबंधी सभी लेन-देन को उसी दिन अंजाम दिया जा सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर बाजार में मंगलवार को ट्रेडिंग नहीं, बिकवाली वाले माहौल में क्यों है बंदी?

यह ध्यान देने योग्य है कि भारत में बैंकों के फिजिकल रूप से बंद होने के बावजूद, आवश्यक वित्तीय सेवाएं डिजिटल और सेल्फ-सर्विस प्लेटफॉर्म के माध्यम से उपलब्ध रहेंगी। फंड ट्रांसफर, बैलेंस चेक और बिल भुगतान के लिए ऑनलाइन और मोबाइल बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। एनईएफटी और आरटीजीएस सेवाएं भी उपलब्ध रहेंगी। एटीएम से निकासी और कार्ड ट्रांजैक्शन भी हो सकेगा। इसके अलावा, चेकबुक, डिमांड ड्राफ्ट और खाता संबंधी सेवाओं के लिए ऑनलाइन अनुरोध किया जा सकेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कोटक और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक की शाखाओं में अचानक पहुंची पुलिस, वजह क्या है?

स्टॉक मार्केट में नहीं होगी ट्रेडिंग

महावीर जयंती के कारण मंगलवार को स्टॉक मार्केट बंद रहेंगे। इसके बाद 3 अप्रैल को गुड फ्राइडे के अवसर पर बाजार बंद रहेंगे। सप्ताहांत में भी बाजार बंद रहने के कारण निवेशकों को लंबी छुट्टियां मिलेंगी। गुड फ्राइडे के बाद, अगली छुट्टी 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के अवसर पर होगी, इसके बाद 1 मई को महाराष्ट्र दिवस और 28 मई को बकरीद है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,