Less body fat is non negotiable zomato deepinder goyal hiring rule for temple check detail आपकी बॉडी में फैट कितना? जोमैटो के मालिक ने निकाली अनोखी हायरिंग, Business Hindi News - Hindustan
More

आपकी बॉडी में फैट कितना? जोमैटो के मालिक ने निकाली अनोखी हायरिंग

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपने नए वेंचर के लिए ऐसे एथलीट की तलाश कर रहे हैं जो इंजीनियर और वैज्ञानिक भी हों।

Fri, 27 Feb 2026 07:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
आपकी बॉडी में फैट कितना? जोमैटो के मालिक ने निकाली अनोखी हायरिंग

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अकसर कुछ ऐसे पोस्ट करते हैं जिसपर बहस छिड़ जाती है। गोयल ने ऐसा ही एक पोस्ट हेल्थटेक स्टार्टअप 'टेम्पल' में भर्ती को लेकर किया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या लिखा दीपिंदर गोयल ने?

दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि वह अपने नए वेंचर के लिए ऐसे एथलीट की तलाश कर रहे हैं जो इंजीनियर और वैज्ञानिक भी हों। उन्होंने पात्रता मानदंड में पुरुषों के लिए बॉडी फैट (शरीर में वसा प्रतिशत) की मात्रा 16 प्रतिशत से कम और महिलाओं के लिए 26 प्रतिशत से कम होने की शर्त भी रखी।

गोयल ने इस पोस्ट में कहा कि हम उन लोगों के लिए प्रोडक्ट बना रहे हैं जो अपने शरीर को चरम सीमा तक ले जाते हैं। हम सिर्फ उन्हें सेवा नहीं देना चाहते, खुद भी वैसा ही होना चाहते हैं। इसलिए केवल वही लोग आवेदन करें जो फिटनेस को गंभीरता से लेते हैं।

उन्होंने कहा कि जो उम्मीदवार अभी बॉडी फैट के निर्धारित स्तर पर नहीं हैं, लेकिन तीन महीने में इसे हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि तब तक वे टेम्पल में प्रोबेशन पर ही रहेंगे। दीपिंदर गोयल ने कहा कि उनका स्टार्टअप टेम्पल 'शीर्ष स्तर के एथलीट' के लिए एक अपग्रेडेड वियरेबल डिवाइस विकसित कर रहा है। भर्ती भूमिकाओं में एनालॉग सिस्टम इंजीनियर से लेकर कम्प्यूटेशनल न्यूरोसाइंटिस्ट तक शामिल हैं। उनकी इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

क्या हैं प्रतिक्रियाएं?

एक यूजर ने दीपिंदर गोयल के इस पोस्ट पर लिखा-मजेदार बात यह है कि 16 प्रतिशत से कम बॉडी फैट पाने के लिए पुरुषों को जोमैटो ऐप का इस्तेमाल बंद करना होगा। एक अन्य यूजर ने बेहतरीन फिटनेस उत्पाद बनाने और बॉडी फैट प्रतिशत के बीच के संबंध पर सवाल उठाते हुए कहा कि कई उत्कृष्ट खेल प्रौद्योगिकी उत्पाद ऐसे इंजीनियरों ने बनाए हैं जो खुद आला दर्जे के एथलीट नहीं थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जिस कंपनी ने बनाई कोरोना की वैक्सीन, अब शेयर बाजार में होगी लिस्ट
ये भी पढ़ें:स्टॉक मार्केट क्रैश… निवशकों को ₹5 लाख करोड़ नुकसान, भूचाल के क्या हैं कारण?
ये भी पढ़ें:अडानी के शेयर पर दिग्गज निवेशक फिदा, अपने पोर्टफोलियो में दी जगह, ₹140 है भाव

बता दें कि गोयल ने पिछले महीने ही जोमैटो एवं ब्लिंकिट की मूल कंपनी इटरनल के प्रबंध निदेशक और समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पद से इस्तीफा दे दिया था। उस समय गोयल ने कहा था कि वह हाई रिस्क वाले नये विचारों और प्रयोगों पर काम करना चाहते हैं। इस संबंध में प्रतिक्रिया के लिए जोमैटो के प्रवक्ता को भेजे गए ईमेल फिलहाल कोई जवाब नहीं आया।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,