Larsen and Toubro Ltd Share price falls 7 percent what says experts on this stock ईरान-अमेरिका युद्ध की ‘चपेट’ में आया यह धाकड़ स्टॉक, आज 7% गिरा दाम, क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट्स, Business Hindi News - Hindustan
More

ईरान-अमेरिका युद्ध की ‘चपेट’ में आया यह धाकड़ स्टॉक, आज 7% गिरा दाम, क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट्स

Larsen & Toubro Ltd Share price: देश की धाकड़ इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बुधवार को 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

Wed, 4 March 2026 10:52 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान-अमेरिका युद्ध की ‘चपेट’ में आया यह धाकड़ स्टॉक, आज 7% गिरा दाम, क्या बोल रहे हैं एक्सपर्ट्स

Larsen & Toubro Ltd Share price: देश की धाकड़ इंफ्रा कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में बुधवार को 7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। यह लगातार चौथा कारोबारी दिन था जब कंपनी के शेयरों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। आज बुधवार को कंपनी के शेयर बीएसई में 3981 रुपये के लेवल पर खुले थे। लार्सन एंड टुब्रो का इंट्रा-डे लो लेवल 3760.10 रुपये रहा है। आइए जानते हैं कि आगे कंपनी के शेयरों का प्रदर्शन कैसे रह सकता है? एक्सपर्ट्स इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर क्या सलाह दे रहे हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से कराह रहा शेयर बाजार, गिरावट के पीछे 4 बड़ी वजह

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स?

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों को Outperform रेटिंग दी है। ब्रोकरेज हाउस ने इस इंफ्रा स्टॉक के लिए 4910 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि लार्सन एंड टुब्रो का 37 प्रतिशत वर्क ऑर्डर तीसरी तिमाही तक मिडिल ईस्ट से रहा है। पिछले कुछ सालों के दौरान कंपनी का खाड़ी के देशों में मौजूदगी तेजी के साथ बढ़ी है। एक्सपर्ट का कहना है कि इस समय यह बताना कठिन होगा कि मौजूदा युद्ध का कितना प्रभाव कंपनी पर पड़ेगा। लेकिन युद्ध आगे बढ़ने का प्रेशर कंपनी पर बना रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:25139% का रिटर्न, बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी

सीएलएसए ने भी आउटपरफॉर्म की रेटिंग को बरकरार रखा है। ब्रोकरेज हाउस ने 4842 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि इस स्टॉक में तेजी के साथ गिरावट बीते कुछ दिनों में देखने को मिली है। मौजूदा समय में भारत के लार्ज कैप कंपनियों में यह स्टॉक सबसे सस्ता हो चुका है।

1 साल में दिया है 18 प्रतिशत का रिटर्न

भले ही लार्सन एंड टुब्रो के शेयरों की कीमतों में आज गिरावट देखने को मिली है। लेकिन एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 18 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 4440 रुपये है। कंपनी का 52 वीक लो लेवल 2967.65 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 5.23 लाख करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 एडवांस हेलीकॉप्टर और मिसाइल खरीद रहा है भारत, इस कंपनी से हुई डील

5 साल में एल एंड टी के शेयरों की कीमतों में 160 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 10 साल में कंपनी के शेयरों का भाव 377 प्रतिशत बढ़ा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,