HAL Share in focus after company signs big deal for 6 advance helicopter with govt 6 एडवांस हेलीकॉप्टर और मिसाइल खरीद रहा है भारत, ₹5083 करोड़ की डील फाइनल, इस कंपनी के शेयर कल बुधवार को रहेंगे फोकस में, Business Hindi News - Hindustan
More

6 एडवांस हेलीकॉप्टर और मिसाइल खरीद रहा है भारत, ₹5083 करोड़ की डील फाइनल, इस कंपनी के शेयर कल बुधवार को रहेंगे फोकस में

HAL Share Price: रक्षा मंलालय ने सोमवार को 5083 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किया है। डिफेंस मिनिस्ट्री 6 एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III और सर्फेस टू एयर वर्टिकल लॉन्च - श्टिल मिसाइल खरीदने का फैसला किया है।

Tue, 3 March 2026 06:47 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
6 एडवांस हेलीकॉप्टर और मिसाइल खरीद रहा है भारत, ₹5083 करोड़ की डील फाइनल, इस कंपनी के शेयर कल बुधवार को रहेंगे फोकस में

HAL Share Price: रक्षा मंलालय ने सोमवार को 5083 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किया है। डिफेंस मिनिस्ट्री 6 एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III और सर्फेस टू एयर वर्टिकल लॉन्च - श्टिल मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। यह कॉन्ट्रैक्ट डिफेंस सेक्ट्रेरी राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में साइन किया गया है। बता दें, यह डील ऐसे में समय में साइन की गई है। जब ईरान-अमेरिका और इजारयल से युद्ध लड़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹3 लाख के पार चांदी, 2 लाख रुपये का सोना? युद्ध की टूटेंगे रिकॉर्ड!

HAL से हेलीकॉप्टर खरीद रहा है रक्षा मंत्रालय

6 एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड से खरीदा जाएगा। इस डील के लिए कंपनी को 2901 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाना है। डील में इंडियन कोस्ट गार्ड के लिए ऑपरेशन से जुड़े इक्विपमेंट्स, इंजीनियरिंग सपोर्ट पैकेज और प्रदर्शन आधारित लॉजिस्टिक सपोर्ट शामिल है।

रक्षा मंत्रालय ने क्या कुछ कहा?

एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III में दो इंजन लगे होते हैं। यह काफी एडवांस हेलीकॉप्टर में से एक है। इसके आने से तटीय सुरक्षा को और मजूबती मिलेगी। इस डील के साइन होने के बाद रक्षा मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर (ALH) MK-III के आने से इंडियन कोस्ट गार्ड्स की क्षमताओं में इजाफा होगा। सरकार इस डील के जरिए आत्मनिर्भर भारत मिशन को और बढ़ावा दे रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1300% का रिटर्न देने वाला यह स्टॉक बुधवार को फोकस में रहेगा

कल फोकस में रहेंगे HAL के शेयर

सोमवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर बीएसई में 0.96 प्रतिशत की तेजी के साथ 3951.75 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। इस वर्क ऑर्डर के सामने आने के बाद अब बुधवार को कंपनी के शेयर फोकस में रहेंगे। बता दें, पिछले एक साल में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयरों की कीमतों में 28 प्रतिशत की तेजी आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल नहीं, LPG की सप्लाई पर गहराया संकट; 50% बढ़ा गैस का रेट

मिसाइल भी खरीद रहा है भारत

श्टिल मिसाइल को JSC Rosoboronexport, रसियन फेडरेशन से खरीदा जाएगा। इस डील की कीमत 2182 करोड़ रुपये है। मिनिस्ट्री ने कहा कि इस आकाशीय सुरक्षा और मजबूत होगी।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,