City Pulse Multiventures Ltd give 25139 percent return board will discuss on bonus share 25139.56% का रिटर्न, बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, स्टॉक स्प्लिट पर भी होगा फैसला, Business Hindi News - Hindustan
More

25139.56% का रिटर्न, बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, स्टॉक स्प्लिट पर भी होगा फैसला

Bonus Share: 5 साल में निवेशकों को 25139.56 प्रतिशत का रिटर्न देने वाली कंपनी के इस शेयर इस पूरे हफ्ते फोकस में रहेंगे। हम बात कर रहे हैं City Pulse Multiventures Ltd की। कंपनी के शेयर बोनस स्टॉक देने की तैयारी में है।ब

Tue, 3 March 2026 07:26 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
25139.56% का रिटर्न, बोनस शेयर देने की तैयारी में कंपनी, स्टॉक स्प्लिट पर भी होगा फैसला

Bonus Share: 5 साल में निवेशकों को 25139.56 प्रतिशत का रिटर्न देने वाली कंपनी के इस शेयर इस पूरे हफ्ते फोकस में रहेंगे। हम बात कर रहे हैं City Pulse Multiventures Ltd की। कंपनी के शेयर बोनस स्टॉक देने की तैयारी में है। इस कंपनी के शेयरों का बंटवारा भी हो सकता है। आइए डीटेल्स में जानते हैं ताजा अपडेट्स क्या हैं?

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:6 एडवांस हेलीकॉप्टर और मिसाइल खरीद रहा है भारत, इस कंपनी से हुई डील

7 मार्च को बोर्ड की मीटिंग

कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि 7 मार्च 2026, दिन शनिवार को बोर्ड की मीटिंग है। इस मीटिंग में कंपनी बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट पर फैसला करेगी। अगर बोर्ड दोनों विषयों पर सहमत हुआ। तब की स्थिति में पहली बार होगा कि City Pulse Multiventures Ltd की तरफ से निवेशकों को बोनस शेयर और स्टॉक स्प्लिट का लाभ मिलेगा। बता दें, कंपनी ने एक बार निवेशकों को बोनस शेयर या डिविडेंड नहीं दिया है। ना ही इस कंपनी के शेयरों को अबतक एक बार भी बंटवारा हुआ है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1300% का रिटर्न देने वाला यह स्टॉक बुधवार को फोकस में रहेगा

पिछले एक साल में कितना दिया है रिटर्न

सोमवार को City Pulse Multiventures Ltd के शेयर बीएसई में 1.51 प्रतिशत की गिरावट के बाद 2839.45 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 132 प्रतिशत की तेजी आई है। जिसकी वजह से पोजीशनल निवेशकों का पैसा दोगुना हो चुका है। कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 3289.05 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1080 रुपये है। इस कंपनी का मार्केट कैप 3028 करोड़ रुपये का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:₹3 लाख के पार चांदी, 2 लाख रुपये का सोना? युद्ध की वजह से टूटेंगे रिकॉर्ड!

दो साल में City Pulse Multiventures Ltd के शेयरों का भाव 2286 प्रतिशत बढ़ा है। वहीं, 5 साल में कंपनी के शेयरों की कीमतों में 25139 प्रतिशत की तेजी दर्ज की की गई है।

दिसंबर तिमाही के नतीजों के अनुसार इस कंपनी में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 11.98 प्रतिशत और पब्लिक की हिस्सेदारी 88.02 प्रतिशत है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,