Kotak Mahindra Bank Ltd stock going split into 5 parts check record date here 5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है चर्चित बैंक का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, Business Hindi News - Hindustan
More

5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है चर्चित बैंक का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी।

Sun, 11 Jan 2026 08:11 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
5 टुकड़ों में बंटने जा रहा है चर्चित बैंक का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते

Kotak Mahindra Bank Ltd: कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों का बंटवारा होने जा रहा है। बैंक के शेयरों का 5 हिस्सों में बांटने का फैसला किया गया है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए तय रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते है। यानी शेयर बाजार में कोटक महिंद्रा बैंक के स्टॉक इस हफ्ते फोकस में रहेंगे।

किस दिन है रिकॉर्ड डेट

कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा है कि 5 रुपये के फेस वैल्यू वाले एक शेयर को 5 हिस्सों में बांटा जाएगा। इस स्टॉक स्प्लिट के बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू घटकर 1 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। बता दें, कंपनी ने शेयरों के बंटवारे के लिए 14 जनवरी 2026 को रिकॉर्ड डेट तय किया है। यानी इस दिन शेयरों का बंटवारा हो जाएगा। जिन निवेशकों को इस स्टॉक स्प्लिट का फायदा उठाना है उनके पास 13 जनवरी तक शेयर जरूर होने चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी, नहीं है कोई कर्ज, 5 साल में 114% चढ़ा शेयर

शेयर बाजार में कैसा है प्रदर्शन?

पिछले 6 महीने में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की कीमतों में 4.56 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स 0.05 प्रतिशत का मामूली रिटर्न देने में सफल रहा है। हालांकि, एक साल कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को 18 प्रतिशत का रिटर्न मिला है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7.67 प्रतिशत की तेजी आई है।

5 साल में कोटक महिंद्रा बैंक के शेयरों की कीमतों में करीब 8 प्रतिशत की उछाल है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स के 71 प्रतिशत के रिटर्न की तुलना में काफी कम है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PSU मिनी रत्न IPO की ताबड़तोड़ खरीदारी जारी, पहले दिन 8 गुना भरा

लगातार डिविडेंड भी देती है कंपनी

कोटक महिंद्रा बैंक की तरफ से निवेशकों को पिछले कुछ सालों से लगातार डिविडेंड दिया जा रहा है। 2025 में कंपनी ने एक शेयर पर 2.50 रुपये का डिविडेंड दिया था। इससे पहले 2024 में एक शेयर पर 2 रुपये और 2023 में हर शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया गया था। बता दें, 2022 में योग्य निवेशकों को कंपनी ने एक शेयर पर 1.50 रुपये का डिविडेंड दिया गया था।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,