19 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी, नहीं है कोई कर्ज, 5 साल में 114% चढ़ा शेयर
Dividend stocks: सरकारी कंपनी गुजरात नर्मदा वैली फर्टीलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (Gujarat Narmada Valley Fertilizers) इस समय 48 प्रतिशत के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है। कर्ज मुक्त यह कंपनी निवेशकों को लगातार डिविडेंड भी देती आ रही है।

Dividend stocks: सरकारी कंपनी गुजरात नर्मदा वैली फर्टीलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड (Gujarat Narmada Valley Fertilizers) इस समय 48 प्रतिशत के डिस्काउंट पर ट्रेड कर रही है। कर्ज मुक्त यह कंपनी निवेशकों को लगातार डिविडेंड भी देती आ रही है। जिसकी वजह से बड़ी संख्या में निवेशक इस कंपनी के शेयरों की खरीद और बिक्री करते रहते हैं। बता दें, कंपनी की शुरुआत 1976 में हुई थी।
क्या करती है कंपनी
गुजरात नर्मदा वैली फर्टीलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड देश में अमोनिया का सबसे अधिक उत्पादन करने वाली कंपनियों में से एक है। कंपनी का मार्केट कैप 7048 करोड़ रुपये का है।
19 बार डिविडेंड दे चुकी है कंपनी
इस सरकारी कंपनी ने अब निवेशकों को 19 बार डिविडेंड दिया है। पहली बार कंपनी ने 2001 में डिविडेंड दिया था। वहीं, आखिरी बार कंपनी ने 2025 में डिविडेंड दिया था। 2025 में कंपनी की तरफ से एक शेयर पर 18 रुपये का डिविडेंड बांटा गया था। बता दें, कंपनी का डिविडेंड यील्ड 3.78% है। यानी 100 रुपये के इंवेस्टमेंट में निवेशकों को 3.8 रुपये का डिविडेंड मिल चुका है। जबकि इस सेक्टर की कंपनियों ने महज 30 पैसे ही डिविडेंड दिया है।
शेयर बाजार में क्या है स्थिति?
शुक्रवार को गुजरात नर्मदा वैली फर्टीलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयर बीएसई में 479.65 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। 6 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 12 प्रतिशत और 1 साल में 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। जबकि इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 7 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
गुजरात नर्मदा वैली फर्टीलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के शेयरों का भाव दो साल में 37 प्रतिशत और 3 साल में 16.91 प्रतिशत टूट चुका है। बता दें, इस गिरावट के बाद भी 5 साल में पोजीशनल निवेशकों को कंपनी ने 114 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन