Bharat Coking Coal IPO subscribed 8 times on first day GMP Shows 45 percent listing gain PSU मिनी रत्न IPO की ताबड़तोड़ खरीदारी जारी, पहले दिन 8 गुना भरा, GMP दिखा रहा 45% का फायदा, Business Hindi News - Hindustan
More

PSU मिनी रत्न IPO की ताबड़तोड़ खरीदारी जारी, पहले दिन 8 गुना भरा, GMP दिखा रहा 45% का फायदा

Bharat Coking Coal IPO: रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 10.40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कल के जीएमपी की तुलना में आज कोई भी बदलाव सुबह नहीं देखने को मिला है। ताजा जीएमपी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ को 45 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है।

Sun, 11 Jan 2026 08:25 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
PSU मिनी रत्न IPO की ताबड़तोड़ खरीदारी जारी, पहले दिन 8 गुना भरा, GMP दिखा रहा 45% का फायदा

IPO News: पीएसयू मिनीरत्न आईपीओ भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (Bharat Coking Coal IPO) के आईपीओ पर अभी दांव लगाने के लिए दो और मौके मिलेंगे। पहले दिन ही आईपीओ को निवेशकों की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था। आईपीओ शुक्रवार को 8.18 गुना सब्सक्राइब किया गया। रिटेल कैटगरी में आईपीओ को 9.45 गुना और क्यूआईबी में 0.30 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। एनआईआई में यह आईपीओ 16.45 गुना सब्सक्राइब किया गया। बता दें, ग्रे मार्केट में भी आईपीओ की स्थिति अच्छी है। जिसकी वजह से पहले दिन ही निवेशकों को तगड़ा फायदा होने की उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पहले दिन ही 80% भरा आईपीओ, ग्रे मार्केट दिखा रहा अभी से फायदा

भारत कोकिंग कोल का जीएमपी? (Bharat Coking Coal IPO GMP Today)

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार आईपीओ ग्रे मार्केट में आज 10.40 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। कल के जीएमपी की तुलना में आज कोई भी बदलाव सुबह नहीं देखने को मिला है। ताजा जीएमपी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के आईपीओ को 45 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दर्शाता है। बता दें, कंपनी के आईपीओ को सबसे अधिक जीएमपी 16.25 रुपये रहा है। वहीं, सबसे कम जीएमपी 9.25 रुपये रहा है।

क्या है प्राइस बैंड?

भारत कोकिंग कोल आईपीओ का प्राइस बैंड 21 रुपये से 23 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक शेयर पर एक रुपये की छूट दी है। बता दें, आईपीओ का लॉट साइज 600 शेयरों का बनाया गया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 13800 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है। इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिलायंस जियो IPO कब होगा ओपन, GMP आज 93 रुपये, क्या होगा प्राइस बैंड

एंकर निवेशकों के लिए आईपीओ 8 जनवरी 2026 को खुला था। एंकर निवेशकों से कंपनी ने 273.13 करोड़ रुपये जुटाए हैं। आईपीओ की साइज की बात करें तो कंपनी 1071.11 करोड़ रुपये जुटाने का प्रयास कर रही है। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फार सेल पर आधारित है। कोल इंडिया आईपीओ के जरिए 46.57 करोड़ शेयर बेच रही है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,