₹3446 करोड़ का नेट प्रॉफिट, प्राइवेट बैंक का NPA घटा, 5 हिस्सों में बंट चुका है शेयर
Kotak Mahindra Bank Ltd Share Price: कोटक महिंद्रा बैंक को एनपीए के मोर्चे पर भी अच्छी खबर हाथ लगी है। बैंक का एनपीए 0.41 प्रतिशत से घटकर 0.31 प्रतिशत हो गया है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान एनपीए 1497 करोड़ रुपये रहा है।

Kotak Mahindra Bank Ltd Share Price: कोटक महिंद्रा बैंक ने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है। इस चर्चित बैंक ने शनिवार को दी जानकारी में बताया है कि दिसंबर तिमाही में कुल नेट प्रॉफिट 3446 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 4 प्रतिशत बढ़ा है। एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का नेट प्रॉफिट 3305 करोड़ रुपये रहा था। बैंक ने दी जानकारी में बताया कि बोर्ड ऑफ डायेक्टर्स ने हैदराबाद में मीटिंग की है। इस मीटिंग में अगले वित्त वर्ष में 15000 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दी गई है। बता दें, कोटक महिंद्रा बैंक यह पैसा नॉन कंवर्टिबल डिबेंचर्स के जुटाने का प्रयास करेगा।
प्राइवेट बैंक का नेट इंटरेस्ट इनकम दिसंबर तिमाही में 7565 करोड़ रुपये दिसंबर तिमाही में रहा है। सालाना आधार पर यह 5 प्रतिशत बढ़ा है। बता दें, पिछले वित्त वर्ष के तीसरी तिमाही में एनआईआई 7196 करोड़ रुपये रहा था।
एनपीए घटा
कोटक महिंद्रा बैंक को एनपीए के मोर्चे पर भी अच्छी खबर हाथ लगी है। बैंक का एनपीए 0.41 प्रतिशत से घटकर 0.31 प्रतिशत हो गया है। अक्टूबर से दिसंबर 2025 के दौरान एनपीए 1497 करोड़ रुपये रहा है। बैंक का नेट एडवांस सालाना आधार पर 16 प्रतिशत बढ़ा है। दिसंबर क्वार्टर में नेट एडवांस 480673 करोड़ रुपये रहा है।
शेयरों की क्या स्थिति?
शुक्रवार को कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर 0.85 प्रतिशत की गिरावट के साथ 422.20 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। पिछले एक साल में बैंक के शेयरों की कीमतों में 11 प्रतिशत की तेजी आई है। वहीं, 5 साल में यह बैंकिंग स्टॉक 15 प्रतिशत का रिटर्न देने में सफल रहा है। इस दौरान सेंसेक्स इंडेक्स में 66 प्रतिशत की तेजी आई है।
कुछ दिन पहले हुआ था शेयरों का बंटवारा
14 जनवरी को कंपनी के शेयरों का बंटवारा हुआ था। जिसके बाद कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यू 5 रुपये से घटकर 1 रुपये प्रति शेयर के स्तर पर आ गया था।
(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)




साइन इन