jupiter wagons share gains after arm signs 10 year european railwheel supply deal रेल के चक्के बनाने को यूरोप से मिला ऑर्डर, इस शेयर पर टूट पड़े निवेश्क, Business Hindi News - Hindustan
More

रेल के चक्के बनाने को यूरोप से मिला ऑर्डर, इस शेयर पर टूट पड़े निवेश्क

जुपिटर वैगंस की सहायक कंपनी जुपिटर तात्रावागोंका रेलव्हील फैक्ट्री (JTRWF) ने बताया कि उसने रेल व्हील्स, एक्सेल और व्हीलसेट के लिए यूरोप की जानी-मानी रेल वैगन बनाने वाली कंपनी के साथ सप्लाई एग्रीमेंट किया है।

Wed, 27 May 2026 09:28 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
रेल के चक्के बनाने को यूरोप से मिला ऑर्डर, इस शेयर पर टूट पड़े निवेश्क

Jupiter Wagons share price: रेलवे से जुड़ी कंपनी जुपिटर वैगंस के शेयर बुधवार को अचानक डिमांड में आ गए। इसकी वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है। दरअसल, जुपिटर वैगंस की सहायक कंपनी जुपिटर तात्रावागोंका रेलव्हील फैक्ट्री (JTRWF) ने बुधवार को बताया कि उसने रेल व्हील्स, एक्सेल और व्हीलसेट के लिए यूरोप की जानी-मानी रेल वैगन बनाने वाली कंपनी तात्रावागोंका a.s. के साथ एक पक्का और लंबे समय का सप्लाई एग्रीमेंट किया है।

कंपनी ने बताया कि यह एग्रीमेंट 10 साल के लिए है और कमर्शियल सप्लाई 2027 कैलेंडर वर्ष के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है। बता दें कि तात्रावागोंका पूरे यूरोप और उससे बाहर के ग्राहकों के लिए मालगाड़ी के वैगन बनाती और उनकी देखभाल करती है, अपने कामकाज को चलाने के लिए हर साल लगभग 20,000 से 30,000 व्हीलसेट इस्तेमाल करती है।

क्या कहा कंपनी के एमडी ने?

जुपिटर वैगंस के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक लोहिया ने कहा-यह एग्रीमेंट न सिर्फ JTRWF के लिए बल्कि भारत के रेल मैन्युफैक्चरिंग इकोसिस्टम के लिए भी एक अहम मील का पत्थर है। उन्होंने आगे कहा कि इस एग्रीमेंट के जरिए भारत अब दुनिया के लिए एक बड़ा एक्सपोर्टर बन जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुकेश अंबानी की रिलायंस ने 19 जून को बुलाई अहम बैठक, जियो IPO पर होगा ऐलान?

कंपनी के बयान के मुताबिक, JTRWF का ओडिशा में बना नया प्लांट इस मांग को पूरा करेगा और इसे खास तौर पर डिजाइन किया गया है। इसे इंजीनियरिंग क्षमताओं के साथ बनाया गया है। कंपनी ने बताया कि लगभग 3,000 करोड़ रुपये के अनुमानित निवेश के साथ इस प्लांट को हर साल 100,000 व्हीलसेट बनाने की क्षमता के साथ डिजाइन किया जा रहा है। यह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों तरह की मांगों को पूरा करेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी की इस कंपनी ने दिखाया दम, इंफोसिस को मार्केट कैपिटल में पछाड़ा

इससे पहले 25 मई को जुपिटर वैगंस लिमिटेड की सहायक कंपनी जुपिटर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड(JEM) ने चालुक्य पावर और पीकरन्यू एनर्जी के साथ 110 MWh के बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम(BESS) बिजनेस के लिए औपचारिक MoU पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की। इस बिजनेस में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए यूटिलिटी-स्केल, कमर्शियल और इंडस्ट्रियल डिप्लॉयमेंट शामिल हैं।

30 मई को बोर्ड बैठक

जुपिटर वैगंस लिमिटेड ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को सूचित किया है कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 30 मई 2026 को निर्धारित है। इस बैठक में सेबी लिस्टिंग रेगुलेशंस के रेगुलेशन 29 के अनुसार विचार और अनुमोदन किया जाएगा। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक शनिवार, 30 मई 2026 को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की जाएगी। इस बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ 31 मार्च 2026 को समाप्त तिमाही और वर्ष के लिए वैधानिक लेखा परीक्षकों की रिपोर्ट के साथ-साथ ऑडिट किए गए वित्तीय परिणामों पर विचार किया जाएगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,