Shadowfax Technologies IPO opens today GMP Falls upto 4 rupee check details आज से एक और बड़ा IPO ओपन, डरा रहा है GMP, क्या आपका है दांव लगाने का इरादा?, Business Hindi News - Hindustan
More

आज से एक और बड़ा IPO ओपन, डरा रहा है GMP, क्या आपका है दांव लगाने का इरादा?

Shadowfax Technologies IPO: आज मेनबोर्ड सेगमेंट में शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ पर 20 जनवरी से 22 जनवरी तक दांव लगाया जा सकता है। कंपनी के आईपीओ का साइज 1907.27 करोड़ रुपये का है।

Tue, 20 Jan 2026 07:42 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
आज से एक और बड़ा IPO ओपन, डरा रहा है GMP, क्या आपका है दांव लगाने का इरादा?

Shadowfax Technologies IPO: आज मेनबोर्ड सेगमेंट में शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ खुल रहा है। कंपनी के आईपीओ पर 20 जनवरी से 22 जनवरी तक दांव लगाया जा सकता है। कंपनी के आईपीओ का साइज 1907.27 करोड़ रुपये का है। आईपीओ के जरिए कंपनी 8.06 करोड़ फ्रेश शेयर जारी करेगी। वहीं, मौजूदा निवेशक ऑफर फार सेल के जरिए 7.32 करोड़ शेयर बेच रहे हैं।

क्या है प्राइस बैंड

शैडोफैक्स टेक्नोलॉजी आईपीओ का प्राइस बैंड 118 रुपये से 124 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया गया है। कंपनी ने 120 शेयरों का एक लॉट बनाया है। जिसकी वजह से निवेशकों को कम से कम 14880 रुपये का इंवेस्टमेंट करना होगा। बता दें, यह एक मेनबोर्ड आईपीओ है इसलिए इसकी लिस्टिंग बीएसई और एनएसई दोनों जगह होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 4 शेयर बोनस देने जा रही है कंपनी, 6 महीने में पैसा डबल

किसके लिए कितना हिस्सा आरक्षित

क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स के लिए कम से कम 75 प्रतिशत हिस्सा आरक्षित रहेगा। रिटेल निवेशकों के लिए अधिकतम 10 प्रतिशत शेयर ही आरक्षित रहेंगे। वहीं, एनआईआई के लिए अधिकतम 15 प्रतिशत हिस्सा रिजर्व रहेगा।

क्या चल रहा है जीएमपी?

इंवेस्टर्स गेन की रिपोर्ट के अनुसार ग्रे मार्केट में यह आईपीओ आज 4 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। जोकि 4.84 प्रतिशत के लिस्टिंग गेन को दिखा रहा है। यह सबसे कम जीएमपी है। इस आईपीओ का सबसे अधिक जीएमपी 16 रुपये प्रति शेयर रहा है। बाजार की बदली परिस्थितियों की वजह से भी ग्रे मार्केट पर बुरा असर पड़ा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1 पर 3 शेयर बोनस दे चुकी है कंपनी, शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट

9 साल पुरानी है कंपनी

इस कंपनी की शुरुआत 2016 में हुई थी। कंपनी लॉजिस्टिंक सॉल्यूशंस प्रदान करती है। कंपनी की सर्विसेज में ई-कॉमर्स, डी टू सी डेल्हीवरी, हाइपर लोकल क्विक कॉमर्स सर्विसेज प्रदान करती है। 30 सितंबर 2025 तक के आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 4299 टचप्वाइंट हैं। कंपनी 14758 पिनकोड्स पर सामान भेज रही है। शैडोफैक्स के पास 3.50 मिलियन स्कावयर फीट का ऑपरेशनल जगह है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,