Jindal Saw share jumps 22 percent in just 2 days amid stock market crash शेयर बाजार में हाहाकार के बीच यह स्टॉक 2 दिन में 22% चढ़ा, इस तेजी के पीछे वजह क्या? एक्सपर्ट बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

शेयर बाजार में हाहाकार के बीच यह स्टॉक 2 दिन में 22% चढ़ा, इस तेजी के पीछे वजह क्या? एक्सपर्ट बुलिश

Jindal Saw के शेयरों का भाव बीएसई में 188.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे। जोकि अक्टूबर 2025 के बाद उच्चतम स्तर है। बता दें, आयरन और स्टील कंपनी के शेयरों की कीमतों में दो दिन के अंदर ही 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

Tue, 20 Jan 2026 02:48 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
शेयर बाजार में हाहाकार के बीच यह स्टॉक 2 दिन में 22% चढ़ा, इस तेजी के पीछे वजह क्या? एक्सपर्ट बुलिश

Stock Market News: शेयर बाजार में एक तरह हाहाकार मचा हुआ है। तो वहीं दूसरी तरह जिंदल ग्रुप की एक कंपनी के शेयरों में तगड़ी तेजी देखने को मिली रहै है। हम बात कर रहे हैं Jindal Saw की। कंपनी के शेयर आज दो महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। 5 प्रतिशत की उछाल के बाद Jindal Saw के शेयरों का भाव बीएसई में 188.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गए थे। जोकि अक्टूबर 2025 के बाद उच्चतम स्तर है। बता दें, आयरन और स्टील कंपनी के शेयरों की कीमतों में दो दिन के अंदर ही 22 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। यह उछाल तिमाही नतीजों के कारण दर्ज की गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लगातार हो रही है इस चर्चित कंपनी के शेयरों की बिकवाली, आज 8% लुढ़का भाव

प्रॉफिट में 79% की तेजी

Jindal Saw ने दी जानकारी में बताया है कि दिसंबर तिमाही के दौरान कुल रेवन्यू 4963 करोड़ रुपये रहा है। जोकि सालाना आधार पर 6 प्रतिशत कम है। हालांकि, तिमाही दर तिमाही आधार पर कंपनी के रेवन्यू में 17 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। दिसंबर तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट (टैक्स भुगतान के बाद) 247.60 करोड़ रुपये रहा है। यानी तिमाही दर तिमाही आधार पर 79 प्रतिशत अधिक है।

Jindal Saw का EBITDA तिमाही दर तिमाही के आधार पर 36 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 610 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

कंपनी के पास कितना है काम

दिसंबर तिमाही के अंततक Jindal Saw के पास कुल 1481 मिलिनय डॉलर का ऑर्डर बुक था। जिसमें आयरन और स्टील पाइप का ऑर्डर बुक 1442 मिलियन डॉलर के करीब था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Jio ने IPO को लेकर बढ़ाया एक और कदम, इन 2 दिग्गज बैंकर्स मिली बड़ी जिम्मेदारी

ब्रोकरेज को तेजी की उम्मीद

Systematix Institutional Equities की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के शेयरों में अभी और तेजी देखने को मिलेगी। ब्रोकरेज हाउस ने 235 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले सूझ-बूझ के साथ सलाह फैसला करें। यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचार निजी हैं। लाइव हिन्दुस्तान इस आधार पर शेयरों को खरीदने और बेचने की सलाह नहीं देता है।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,