Jayesh Logistics bags 34 crore rs transport order from adani group share gain in market selloff अडानी ने दिया ऑर्डर तो चहक उठा यह शेयर, पस्त बाजार में भी खरीदने की लूट, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी ने दिया ऑर्डर तो चहक उठा यह शेयर, पस्त बाजार में भी खरीदने की लूट

बुधवार को बाजार की भारी बिकवाली के बीच जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। इस डिमांड की वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है। जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को अडानी समूह से ₹34.42 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है।

Wed, 11 March 2026 11:17 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी ने दिया ऑर्डर तो चहक उठा यह शेयर, पस्त बाजार में भी खरीदने की लूट

सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बाजार की भारी बिकवाली के बीच जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के शेयर पर निवेशक टूट पड़े। इस डिमांड की वजह कंपनी से जुड़ी एक पॉजिटिव खबर है। दरअसल, जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड को अडानी समूह से एक थर्मल पावर प्लांट परियोजना से संबंधित परिवहन सेवाएं प्रोवाइड करने के लिए ₹34.425 करोड़ का वर्क ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में पारसा केंटे कोलियरी लिमिटेड (पीकेसीएल) से मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में स्थित महान एनर्जेन लिमिटेड के थर्मल पावर प्लांट तक सड़क मार्ग से अपशिष्ट सामग्री का परिवहन शामिल है।

12 महीने का है काम

स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार, यह कॉन्ट्रैक्ट लगभग 12 महीनों में पूरा किया जाएगा। कॉन्ट्रैक्ट के दायरे के अनुसार जयेश लॉजिस्टिक्स पारसा केंटे कोलियरी से सिंगरौली जिले के बंधौरा गांव में स्थित महान एनर्जेन थर्मल पावर प्लांट तक लगभग 2,70,000 मीट्रिक टन सामग्री के परिवहन का कार्य संभालेगी। जयेश लॉजिस्टिक्स ने बताया कि यह ऑर्डर एक घरेलू इकाई द्वारा दिया गया है और इसमें किसी भी संबंधित पक्ष का लेन-देन शामिल नहीं है। कंपनी ने यह भी कहा कि न तो प्रमोटर और न ही प्रमोटर समूह की कंपनियों का ऑर्डर देने वाली इकाई में कोई हित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बड़े शहर के नगर निगम से मिला कंपनी को काम, अब ₹34 वाले शेयर में होगी हलचल?

शेयर का परफॉर्मेंस

जयेश लॉजिस्टिक्स लिमिटेड के शेयर परफॉर्मेस की बात करें तो 152.75 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले बुधवार को उछलकर 159.50 रुपये तक पहुंच गया। शेयर का इंट्रा-डे लो 153.55 रुपये है। शेयर की क्लोजिंग 2.82% बढ़त के साथ 157.05 रुपये पर हुई। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 183 रुपये है। वहीं, शेयर के 52 हफ्ते का लो 106.35 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत के स्टॉक मार्केट में फिर आई तबाही! इस बार 3 बड़े फैक्टर बने जिम्मेदार

शेयर बाजार में मचा है हाहाकार

बता दें कि अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी सैन्य संघर्ष के दबाव में घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को बड़ी गिरावट देखी गई और प्रमुख सूचकांक करीब 11 महीने के निचले स्तर पर बंद हुए। इस गिरावट की वजह से निवेशकों को 6 लाख करोड़ रुपये तक का नुकसान हो गया।

सेंसेक्स-निफ्टी का हाल

बीएसई का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1,342.27 अंक (1.72 प्रतिशत) लुढ़ककर 76,863.71 अंक पर आ गया। यह 15 अप्रैल 2025 के बाद का निचला स्तर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 394.75 अंक यानी 1.63 प्रतिशत टूटकर 17 अप्रैल के बाद के निचले स्तर 23,866.85 अंक पर बंद हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:संकट के बीच LPG सिलेंडर पर ₹300 की छूट, करोड़ों ग्राहकों को फायदा

वहीं, 26 फरवरी के बाद आठ कारोबारी दिवस में शेयर बाजार में यह छठी बड़ी गिरावट है। इन आठ दिनों में सेंसेक्स कुल 5,384.90 अंक (6.55 प्रतिशत) और निफ्टी-50 सूचकांक 1,629.70 अंक (6.39 प्रतिशत) गिर चुका है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,