ITDC shares rally 40 percent in two days skyrocket in seven sessions what reason behind know here 7 दिन से रॉकेट बना है यह शेयर, तूफानी तेजी के बीच कंपनी से BSE ने मांगी सफाई, Business Hindi News - Hindustan
More

7 दिन से रॉकेट बना है यह शेयर, तूफानी तेजी के बीच कंपनी से BSE ने मांगी सफाई

इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) के शेयर लगातार सात कारोबारी दिन से रॉकेट बने हुए हैं। शुक्रवार को शेयर में इंट्रा-डे के दौरान 18% से ज्यादा की तेजी आई। कंपनी से एक जुड़ी ऐसी खबर आई है जिसपर बीएसई ने स्पष्टीकरण मांगा है।

Fri, 10 April 2026 04:38 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
7 दिन से रॉकेट बना है यह शेयर, तूफानी तेजी के बीच कंपनी से BSE ने मांगी सफाई

बीते कुछ दिनों से सरकारी कंपनी इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (ITDC) के शेयर परफॉर्मेंस ने निवेशकों को चौंका दिया है। यह शेयर लगातार सात कारोबारी दिन से रॉकेट बना हुआ है। शुक्रवार को शेयर में इंट्रा-डे के दौरान 18% से ज्यादा की तेजी आई। शेयर में तेजी की वजह कंपनी से जुड़ी एक अहम खबर है। हालांकि, इस खबर पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज यानी बीएसई ने ITDC से स्पष्टीकरण भी मांग दिया है।

तीन होटल सब्सिडयरी बेचने की खबर

दरअसल, NDTV Profit ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि कंपनी ने अपनी मुख्य संपत्ति, अशोक होटल की चार में से तीन होटल सब्सिडियरी बेची है। यह बिक्री नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन 2.0' के तहत हो रही है। सूत्र के मुताबिक मोनेटाइजेशन पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (OMDA मॉडल) के जरिए किया जाएगा, जिसमें निजी कंपनियां ऑपरेशन और अपग्रेड का काम संभालेंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वेतन आयोग पर PM मोदी का बड़ा ऐलान, इन सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी

कौन-कौन से होटल की बिक्री

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रांची अशोक को झारखंड सरकार को 3.06 करोड़ रुपये में सौंप दिया गया है। इसी तरह, पंजाब अशोक होटल में 51% हिस्सेदारी पंजाब टूरिज्म को 79 लाख रुपये में सौंपी गई है। इसके अलावा, होटल जम्मू अशोक को राज्य सरकार को 11.09 करोड़ रुपये के मूल्यांकन पर सौंपा जाना है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ओडिशा के पुरी और भुवनेश्वर में अशोक होटल की यूनिट्स को बेचने की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनर्जी कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर खरीदने को उछले निवेशक, लगा अपर सर्किट

शेयर का परफॉर्मेंस

बता दें कि 30 मार्च को 368 रुपये प्रति शेयर के 52 हफ्ते के नए निचले स्तर पर पहुंचने के बाद अप्रैल में रिकवरी के ट्रैक पर दौड़ पड़ा है। शुक्रवार को यह शेयर 530.60 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 636.70 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अडानी के इस शेयर पर दिग्गज ब्रोकरेज फिदा, मुनाफे के लिए खरीदने की दी सलाह

सरकार की कितनी हिस्सेदारी?

इंडिया टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की बात करें तो यह पर्यटन मंत्रालय के तहत आने वाली एक PSU कंपनी है, जो पर्यटकों के लिए अलग-अलग जगहों पर होटल और रेस्टोरेंट चलाती है। कंपनी में सरकार की 87% हिस्सेदारी है जबकि द इंडियप होटल्स कंपनी की 8% हिस्सेदारी है। ITDC के मौजूदा नेटवर्क में चार अशोक ग्रुप ऑफ होटल्स, एक रेस्टोरेंट, चार जॉइंट वेंचर, चार कैटरिंग आउटलेट, तीन ट्रांसपोर्ट यूनिट शामिल हैं। और साथ ही बंदरगाहों पर 14 ड्यूटी-फ़्री दुकानें और हवाई अड्डे पर एक दुकान शामिल हैं।

जुर्माने पर सफाई

हाल ही में भारत सरकार के अधीनस्थ भारत पर्यटन विकास निगम (ITDC) ने स्वतंत्र निदेशकों की न्यूनतम संख्या और महिला स्वतंत्र निदेशक की नियुक्ति में हुई अनुपालन की कमी पर लगे जुर्माने के मामले में स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी के मुताबिक ITDC के निदेशक भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा नियुक्त किए जाते हैं, इसलिए इसमें कंपनी का कोई दोष नहीं है। 24 मार्च 2026 को हुई बोर्ड बैठक में इस मामले पर चर्चा की गई और बोर्ड ने फैसला लिया कि कंपनी जुर्माने में छूट के लिए एक्सचेंज से अनुरोध करेगी।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,