adani group company adani ports and special economic zone buy rating by jm financial check detail अडानी के इस शेयर पर दिग्गज ब्रोकरेज फिदा, मुनाफे के लिए खरीदने की दी सलाह, Business Hindi News - Hindustan
More

अडानी के इस शेयर पर दिग्गज ब्रोकरेज फिदा, मुनाफे के लिए खरीदने की दी सलाह

ब्रोकरेज JM फाइनेंशियल ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर ‘बाय’ की रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,725 ​​रुपये दिया है। इसी फरवरी महीने में शेयर 1,584 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है।

Thu, 9 April 2026 11:45 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अडानी के इस शेयर पर दिग्गज ब्रोकरेज फिदा, मुनाफे के लिए खरीदने की दी सलाह

गौतम अडानी समूह की कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन के शेयर में भले ही सुस्ती हो लेकिन इसको लेकर एक्सपर्ट बुलिश नजर आ रहे हैं। अडानी पोर्ट्स के शेयर को ब्रोकरेज JM फाइनेंशियल ने खरीदें रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस भी तय किया है। आइए डिटेल जान लेते हैं।

क्या है टारगेट प्राइस?

ब्रोकरेज JM फाइनेंशियल ने अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर ‘बाय’ की रेटिंग बरकरार रखी है और टारगेट प्राइस 1,725 ​​रुपये दिया है। वर्तमान में यह शेयर 1448 रुपये के स्तर पर है। इसी फरवरी महीने में शेयर 1,584 रुपये तक गया था। यह शेयर के 52 हफ्ते का हाई है। शेयर के 52 हफ्ते के लो की बात करें तो 1,111.60 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शेयर की तरह अब चांदी बायबैक...ज्वेलरी रखने वाले ग्राहकों के लिए जबरदस्त स्कीम

क्या कहा ब्रोकरेज ने?

ब्रोकरेज फर्म ने कहा कि कंपनी ने वित्त वर्ष 2026 में 500 मिलियन मीट्रिक टन से ज्यादा कार्गो संभाला है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से जुड़ी रुकावटों के बावजूद, कंपनी अपने पहले के अनुमान के लगभग करीब पहुंच गई है। हालांकि कंटेनर व्यापार और समुद्री ऑपरेशंस पर कुछ दबाव देखा गया है, लेकिन ट्रांसशिपमेंट की मात्रा और कार्गो के अलग-अलग सेगमेंट्स में विस्तार ने इस असर को कम करने में मदद की है। ब्रोकरेज ने कहा- हमारा मानना ​​है कि अडानी पोर्ट्स ट्रांसशिपमेंट की मात्रा से संभावित रूप से इसकी भरपाई करने में कामयाब रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार का DA पर बड़ा फैसला, 3 कैटेगरी में किया गया बदलाव

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

नतीजे की बात करें तो अभी मार्च तिमाही के नतीजे नहीं आए हैं। दिसंबर तिमाही में अडानी पोर्ट्स का नेट प्रॉफिट 21.2 प्रतिशत बढ़कर 3,053 करोड़ रुपये हो गया। यह बढ़ोतरी कंपनी द्वारा हैंडल किए गए कार्गो में हुई वृद्धि के कारण, उसके घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पोर्ट्स, लॉजिस्टिक्स और मरीन वर्टिकल्स से हुई कमाई की वजह से हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PF के पैसे जमा नहीं करने पर भी 3 साल तक ब्याज देगी सरकार, चेक करें डिटेल

कंपनी की घरेलू पोर्ट्स से एबिटा से होने वाली कमाई 14.59 प्रतिशत बढ़कर 4,877 करोड़ रुपये हो गई। वहीं, अंतर्राष्ट्रीय पोर्ट्स से यह 103 प्रतिशत बढ़कर 236 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा, लॉजिस्टिक्स से 26.08 प्रतिशत बढ़कर 203 करोड़ रुपये हो गई। दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए अडानी समूह की इस कंपनी ने बताया था कि 31 दिसंबर 2025 तक इसका नेट डेब्ट यानी कर्ज 41,290 करोड़ रुपये था। इसका नेट डेब्ट टू इक्विटी रेश्यो 1.9 गुना था। इसके अलावा, कंपनी ने 11,807 करोड़ रुपये का कैश प्लस बताया था। दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी करते हुए अडानी पोर्ट्स ने बताया था कि वित्त वर्ष के लिए अपने कैपेक्स और पोर्ट कार्गो वॉल्यूम के अनुमान को क्रमशः 11,000–12,000 करोड़ रुपये और 505–515 MMT पर रखा है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,