israel iran conflict escalating defence stock jumped today check deails ईरान-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, दहाड़ रहे हैं डिफेंस स्टॉक, आज फिर दिखी तेजी, Business Hindi News - Hindustan
More

ईरान-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, दहाड़ रहे हैं डिफेंस स्टॉक, आज फिर दिखी तेजी

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड का शेयर 1885.05 रुपये पर खुला और 1909 रुपये तक पहुंच गया। वर्तमान में यह 1896.60 रुपये पर ट्रेड कर रहा है, जो पिछले 3 महीनों में 51% की वृद्धि दर्शाता है। ईरान-इजरायल तनाव के कारण डिफेंस स्टॉक्स में तेजी आई है। पारस डिफेंस और मझगांव डॉक के शेयरों में भी उछाल देखा गया है।

Fri, 20 June 2025 12:33 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान-इजरायल के बीच बढ़ा तनाव, दहाड़ रहे हैं डिफेंस स्टॉक, आज फिर दिखी तेजी

Defence Stocks: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव की वजह से डिफेंस कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। पारस डिफेंस, मझगांव डॉक और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड के शेयरों में उछाल दर्ज किया गया है। इससे पहले इन डिफेंस कंपनियों के शेयरों में गुरुवार को भी तेजी देखने को मिली थी। गुरुवार ये डिफेंस स्टॉक 4 प्रतिशत तक गए थे।

पारस डिफेंस स्टॉक

यह डिफेंस स्टॉक 1635.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 1666 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया था। 12.14 मिनट तक यह स्टॉक 1.63 प्रतिशत की उछाल के बाद 1659.60 रुपये के लेवल पर पहुंच गया है। 3 महीने में यह डिफेंस स्टॉक की कीमतों में 66 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:11% चढ़ा यह स्टॉक, IPO के भाव से दे चुका है 100% से का रिटर्न, एक्सपर्ट बुलिश

मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (Mazagon Dock Shipbuilders)

बीएसई में यह स्टॉक 3227.50 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 3262 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बीएसई में यह स्टॉक 12.16 बजे 3240 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। 3 महीने में मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड का शेयर 23 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। बता दें, Mazagon Dock Shipbuilders का 52 वीक हाई 3778 रुपये और 52 वीक लो लेवल 1917.95 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कंपनी को मिला ₹67 करोड़ का शेयर, शेयरों में आई उछाल, 2.5% चढ़ा भाव

भारत डायनेमिक्स लिमिटेड

यह डिफेंस स्टॉक बढ़त के साथ 1885.05 रुपये के लेवल पर खुला था। दिन में यह स्टॉक 1909 रुपये के लेवल पर पहुंच गया था। बीएसई में यह स्टॉक 12.18 बजे 0.69 प्रतिशत की तेजी के साथ 1896.60 रुपये के लेवल पर ट्रेड कर रहा था। बीते 3 महीने के दौरान कंपनी के शेयरों की कीमतों में 51 प्रतिशत की तेजी आई है। बता दें, कंपनी का 52 वीक हाई 2096 रुपये और 52 वीक लो लेवल 897.15 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 69 हजार करोड़ रुपये का है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,