Aeroflex Industries Ltd share jumps 11 percent stock jumps 100 percent from IPO price 11% चढ़ा यह स्टॉक, IPO के भाव से दे चुका है 100% से का रिटर्न, एक्सपर्ट बुलिश, Business Hindi News - Hindustan
More

11% चढ़ा यह स्टॉक, IPO के भाव से दे चुका है 100% से का रिटर्न, एक्सपर्ट बुलिश

बीते 3 कारोबारी दिन से Aeroflex Industries Ltd के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी शुक्रवार को यह स्टॉक करीब 11 प्रतिशत चढ़ गया। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 216.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया।

Fri, 20 June 2025 11:55 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
11% चढ़ा यह स्टॉक, IPO के भाव से दे चुका है 100% से का रिटर्न, एक्सपर्ट बुलिश

बीते 3 कारोबारी दिन से Aeroflex Industries Ltd के शेयरों की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज यानी शुक्रवार को यह स्टॉक करीब 11 प्रतिशत चढ़ गया। इस उछाल के बाद कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 216.50 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। शुक्रवार की सुबह Aeroflex Industries Ltd के शेयर बीएसई में 192.35 रुपये के लेवल पर खुले थे। बता दें, इससे पहले कंपनी के शेयरों में गुरुवार को भी 11 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली थी। इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर एक्सपर्ट्स बुलिश हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस मेनबोर्ड IPO की शेयर बाजार में सुस्त शुरुआत, 3.2% पर हुई NSE में लिस्टिंग

इश्यू प्राइस से 100 प्रतिशत रिटर्न

इस कंपनी का जब आईपीओ आया था तब इश्यू प्राइस 108 रुपये प्रति शेयर था। तब से अबतक कंपनी के शेयरों की कीमतों में 100 प्रतिशत की तेजी देखने को मिल चुकी है। हालांकि, स्टॉक 272 रुपये के आल टाईम हाई से नीचे ही ट्रेड कर रहा है।

इस स्टॉक में निवेशकों की दिलचस्पी कितनी है इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि गुरुवार को 7 करोड़ शेयर होल्डर्स ने शेयरों की खरीद और बिक्री की है। वहीं, शुक्रवार को 3.5 करोड़ निवेशकों ने शेयरों को बेचा और खरीदा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज का प्राइस बैंड ₹700 से ₹740 सेट, GMP ने किया गदगद

ब्रोकरेज हाउस बुलिश

सीएनबीसी टीवी18 की रिपोर्ट के अनुसार इस स्टॉक के प्रदर्शन को लेकर ब्रोकरेज हाउस आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज बुलिश है। ब्रोकरेज हाउस की तरफ से 235 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया गया है। Aeroflex Industries Ltd का बीएसई में 52 वीक हाई 271.60 रुपये और 52 वीक लो लेवल 144.25 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2719.61 करोड़ रुपये का है।

2025 में Aeroflex Industries Ltd के शेयरों की कीमतों में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जोकि सेंसेक्स इंडेक्स की 4.59 प्रतिशत की तुलना में कम है। हालांकि, एक साल में इस स्टॉक ने 38 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। जबकि इसी पीरियड में सेंसेक्स इंडेक्स ने 5.98 प्रतिशत का ही रिटर्न देने में सफल रहा है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,