IREDA shares fall in two days brokerage target price hints at 45 percent upside check detail अभी की कीमत से 45% तक बढ़ेगा इरेडा का शेयर? ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो, Business Hindi News - Hindustan
More

अभी की कीमत से 45% तक बढ़ेगा इरेडा का शेयर? ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (इरेडा) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 1.77 प्रतिशत घटकर 492.63 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में मुनाफा 501.55 करोड़ रुपये था।

Tue, 2 June 2026 02:01 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
अभी की कीमत से 45% तक बढ़ेगा इरेडा का शेयर? ब्रोकरेज ने कहा- मुनाफे के लिए खरीदो

इंडियन रिन्यूएबल एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी लिमिटेड (IREDA) के सुस्त नतीजों के बाद कंपनी के शेयर बिकवाली मोड में नजर आ रहे हैं। हालांकि, घरेलू ब्रोकरेज ICICI डायरेक्ट इसमें एक अवसर देख रहा है और मौजूदा स्तरों से 45% तक की संभावित बढ़त का संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं शेयर का परफॉर्मेंस और टारगेट प्राइस।

क्या है टारगट प्राइस?

वर्तमान में इरेडा के शेयर की कीमत 125 रुपये के स्तर पर है। वहीं, ICICI डायरेट ने इस PSU शेयर पर अपना तेजी का रुख बरकरार रखा है। ब्रोकरेज ने शेयर पर अपनी 'खरीदें' रेटिंग बनाए रखी है और 12 महीने का टारगेट प्राइस 180 रुपये प्रति शेयर निर्धारित किया है। इसका मतलब है कि मौजूदा स्तरों से लगभग 45% की बढ़त की संभावना है। शेयर के 52 हफ्ते का हाई और लो क्रमश: 186.55 रुपये और 108 रुपये है।

इरेडा के तिमाही नतीजे

इरेडा का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में मुनाफा 1.77 प्रतिशत घटकर 492.63 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में मुनाफा 501.55 करोड़ रुपये था। जनवरी-मार्च 2026 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 2,181.28 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 1,915 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कंपनी का कुल खर्च बढ़कर 1,562.14 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 1,285.91 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:30% से ज्यादा उछलेगा ₹93 वाला शेयर? कंपनी को फीफा वर्ल्डकप दिखाने का मिला अधिकार

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में इरेडा का मुनाफा बढ़कर 1,874 करोड़ रुपये हो गया, जो 2024-25 में 1,698 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 8,338.89 करोड़ रुपये हो गई, जो 2024-25 में 6,755.69 करोड़ रुपये थी। कंपनी ने एक अलग बयान में कहा कि उसने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक का सर्वाधिक वार्षिक लाभ दर्ज किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NSE ने ट्रेडिंग की टाइमिंग में किया बदलाव, निवेशकों के लिए जानना जरूरी

वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का लोन अप्रूवल भी बढ़ गया। यह नौ प्रतिशत बढ़कर 51,883 करोड़ रुपये हो गईं, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 47,453 करोड़ रुपये थीं। वहीं लोन बुक 16 प्रतिशत बढ़कर 34,946 करोड़ रुपये रहा, जो एक वर्ष पहले 30,169 करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 महीने तक का DA एरियर, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ICICI डायरेक्ट ने कहा कि मुनाफे पर दबाव के बावजूद पोर्टफोलियो की क्वालिटी की स्थिरता पर भरोसा बढ़ा है। ब्रोकरेज को उम्मीद है कि मैनेजमेंट की अनुशासित अंडरराइटिंग और पोर्टफोलियो की बढ़ती मैच्योरिटी की वजह से FY26-28E के दौरान भविष्य की क्रेडिट लागत 60-70 बेसिस पॉइंट्स तक सीमित रहेगी, जिससे मुख्य कमाई की दिशा को मदद मिलेगी। ब्रोकरेज ने बताया कि भारत की रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता को अभी के लगभग 275 GW से बढ़ाकर FY30 तक 500 GW करने पर सरकार का जोर इरेडा के लिए कई सालों तक ग्रोथ का रास्ता देता रहेगा।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,