zee etertainment enterprises share decline can rally above 30 percent CLSA projects after FIFA rights win 30% से ज्यादा उछलेगा ₹93 वाला शेयर? कंपनी को फीफा वर्ल्डकप दिखाने का मिला है अधिकार, Business Hindi News - Hindustan
More

30% से ज्यादा उछलेगा ₹93 वाला शेयर? कंपनी को फीफा वर्ल्डकप दिखाने का मिला है अधिकार

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार को भले दबाव में रहे हों लेकिन ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस स्टॉक पर अपना सकारात्मक नजरिया दोहराया है। कंपनी के शेयर की बात करें तो मंगलवार को करीब 3 पर्सेंट टूटकर 93 रुपये के स्तर पर आ गया है।

Tue, 2 June 2026 12:47 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
30% से ज्यादा उछलेगा ₹93 वाला शेयर? कंपनी को फीफा वर्ल्डकप दिखाने का मिला है अधिकार

Zee Entertainment Enterprises share: मीडिया इंडस्ट्रीज से जुड़ी कंपनी-जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर मंगलवार को भले दबाव में रहे हों लेकिन ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म CLSA ने इस स्टॉक पर अपना सकारात्मक नजरिया दोहराया है। ये बदलाव ऐसे समय में आया है जब जी एंटरटेनमेंट को भारत फीफा विश्व कप 2026 का प्रसारण करने का अधिकार मिला है।

क्या है शेयर की कीमत?

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के शेयर की बात करें तो मंगलवार को करीब 3 पर्सेंट टूटकर 93 रुपये के स्तर पर आ गया है। हालांकि, CLSA ने शेयर के लिए 'आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी और ₹125 प्रति शेयर का प्राइस टारगेट बनाए रखा। इस टारगेट प्राइस का मतलब है कि सोमवार के क्लोजिंग लेवल 95.75 रुपये से शेयर की कीमत में 30% से अधिक की संभावित बढ़त हो सकती है।

फीफा विश्व कप का होगा सीधा प्रसारण

जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेस लिमिटेड ने फुटबॉल की विश्व संचालन संस्था फीफा के साथ आठ साल की भागीदारी की घोषणा की। इस साझेदारी के तहत 'जी' भारत में विश्व कप 2026 समेत फीफा के सभी मुकाबलों का प्रसारण करेगा। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संस्था फीफा के साथ हुए इस करार के तहत 'जी' फीफा के 39 वैश्विक फुटबॉल टूर्नामेंट का प्रसारण करेगा जिनमें 11 जून 2026 से शुरू होने वाला फीफा विश्व कप भी शामिल है। अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको विश्व कप 2026 की संयुक्त मेजबानी करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:4 महीने तक का DA एरियर, केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाली है खुशखबरी
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग ने केंद्रीय कर्मचारियों को दी राहत, 15 जून तक कर सकेंगे ये काम

विश्व कप का टीवी पर सीधा प्रसारण जी एंटरटेनमेंट अपने नए 'यूनाईट8 स्पोर्ट्स नेटवर्क' के जरिए करेगा जबकि इसकी लाइव स्ट्रीमिंग 'जी5' ऐप पर उपलब्ध होगी। जी एंटरटेनमेंट के पास भारतीय बाजार के लिए फीफा विश्व कप 2026, फीफा विश्व कप 2030, फीफा महिला विश्व कप 2027 के साथ 2034 तक के अन्य अहम फीफा टूर्नामेंट और डॉक्यू-सीरीज कंटेंट के मीडिया अधिकार होंगे।

ब्रोकरेज ने क्या कहा?

ब्रोकरेज CLSA का मानना ​​है कि यह डील स्पोर्ट्स ब्रॉडकास्टिंग इकोसिस्टम में जी की स्थिति को मजबूत करती है। जी को फीफा राइट्स मिलने से अपने स्पोर्ट्स विज्ञापन और सब्सक्रिप्शन से होने वाली कमाई को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। ब्रोकरेज फर्म ने यह भी बताया कि ऐसा लगता है कि जी ने ये राइट्स काफी आकर्षक वैल्यूएशन पर हासिल किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुनाफे में गिरावट फिर भी डिविडेंड का ऐलान, सोमवार को चर्चित शेयर में होगी हलचल?

CLSA द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार, कंपनी ने इस पैकेज के लिए $60 मिलियन से भी कम का भुगतान किया है, जो कि 2022 फीफा वर्ल्डकप के राइट्स के लिए पहले की Viacom18 द्वारा खर्च किए गए लगभग ₹450 करोड़ से काफी कम है। CLSA का अनुमान है कि कैलेंडर वर्ष 2025 में भारत के स्पोर्ट्स मीडिया बाजार ने लगभग ₹22,300 करोड़ की कमाई की, जिसमें से लगभग 90% हिस्सा क्रिकेट का था।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,