IRB Infrastructure Developers share gain 5 percent after profit rises share price 22 rs check detail 38% मुनाफा बढ़ा तो रॉकेट बन गया 20 रुपये वाला चर्चित शेयर, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

38% मुनाफा बढ़ा तो रॉकेट बन गया 20 रुपये वाला चर्चित शेयर, आपका है दांव?

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 296.25 करोड़ रुपये हो गया। इस कंपनी के शेयर 20.21 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 5 पर्सेंट से ज्यादा उछला और 21.55 रुपये तक भाव गया

Wed, 20 May 2026 07:20 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
38% मुनाफा बढ़ा तो रॉकेट बन गया 20 रुपये वाला चर्चित शेयर, आपका है दांव?

IRB Infrastructure Developers share: शानदार तिमाही नतीजे के बाद आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को रॉकेट की रफ्तार से बढ़े। सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन इस कंपनी के शेयर 20.21 रुपये की पिछली क्लोजिंग के मुकाबले 5 पर्सेंट से ज्यादा उछला और 21.55 रुपये तक भाव गया। कारोबार के अंत में शेयर बीएसई पर 21.13 रुपये पर बंद हो गया। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 27.19 रुपये है। वहीं, 18.50 रुपये शेयर के 52 हफ्ते का लो है।

कैसे रहे तिमाही नतीजे?

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स लिमिटेड ने मार्च 2026 को समाप्त तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस तिमाही के दौरान कंपनी का मुनाफा 38 प्रतिशत बढ़कर 296.25 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में कंपनी ने 214.7 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:8वें वेतन आयोग में 4.38 फिटमेंट फॉर्मूला, रेलवे कर्मचारियों को मिलेगी खुशखबरी?
ये भी पढ़ें:टाटा की इस कंपनी को मिला नया CEO, गदगद निवेशकों ने झोली भरकर खरीदे शेयर

तिमाही के दौरान कंपनी की परिचालन से कुल आय घटकर 1,976 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 2,117 करोड़ रुपये थी। इस दौरान कंपनी का खर्च भी घटकर 1,571 करोड़ रुपये रह गया, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 के जनवरी-मार्च में यह 1,895 करोड़ रुपये थे। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का मुनाफा घटकर 850 करोड़ रुपये रह गया, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 6,480 करोड़ रुपये था।

डिविडेंड का भी ऐलान

आईआरबी इंफ्रा ने वित्त वर्ष 2026 के लिए अपना चौथा अंतरिम डिविडेंड भी घोषित किया है। यह 5% यानी ₹1 अंकित मूल्य वाले प्रत्येक इक्विटी शेयर पर ₹0.05 है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 26 मई, 2026 है। यह डिविडेंड योग्य शेयरधारकों को 18 जून 2026 को या उससे पहले दिया जाएगा। यह FY26 में घोषित पिछले तीन अंतरिम डिविडेंड्स से भी कम है। बता दें कि फरवरी, नवंबर और अगस्त में डिविडेंड ₹0.7 था। कंपनी ने अपने निवेशकों को बोनस इश्यू का भी तोहफा दिया था। यह 1:1 यानी एक शेयर के बदले एक शेयर दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PM मोदी के गिफ्ट से ₹5 वाला शेयर बना तूफान, लगा अपर सर्किट, मेलोनी बोलीं-थैंक यू

क्या कहा कंपनी के चेयरमैन ने?

आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपर्स के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, वीरेंद्र डी. म्हैस्कर ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे के चालू होने के साथ, आईआरबी की सभी बड़ी परियोजनाएं अब राजस्व पैदा करने वाले बन गई हैं।

कंपनी ने बताया कि उसके प्राइवेट InvIT सहयोगी, आईआरबी इंफ्रा ट्रस्ट ने महाराष्ट्र और गुजरात में अपनी दो संपत्तियां, जिनका एंटरप्राइज वैल्यू 4,663 करोड़ रुपये है, IRB InvIT फंड (कंपनी द्वारा प्रायोजित पब्लिक InvIT) को एक नॉन-बाइंडिंग ऑफर के जरिए पेश कीं। बता दें कि आईआरबी हाईवे सेक्टर में भारत की पहली इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है। यह देश की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड प्राइवेट टोल रोड और हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपर है, जिसकी 12 राज्यों में 80,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,