Parle Industrie shares hit 5 percent upper circuit price below 6 rs reason behind modi melody gift to meloni PM मोदी के गिफ्ट से ₹5 वाला शेयर बना तूफान, लगा अपर सर्किट, मेलोनी बोलीं-थैंक यू, Business Hindi News - Hindustan
More

PM मोदी के गिफ्ट से ₹5 वाला शेयर बना तूफान, लगा अपर सर्किट, मेलोनी बोलीं-थैंक यू

Parle Products एक निजी FMCG कंपनी है और यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं है। इसके उलट पारले इंडस्ट्रीज एक अलग सूचीबद्ध कंपनी है, जिसका मेलोडी टॉफी के निर्माण या बिक्री से कोई लेना-देना नहीं है।

Wed, 20 May 2026 03:15 PMDeepak Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
PM मोदी के गिफ्ट से ₹5 वाला शेयर बना तूफान, लगा अपर सर्किट, मेलोनी बोलीं-थैंक यू

Parle Industrie share: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को एक ऐसा गिफ्ट दे दिया है जिससे भारतीय शेयर बाजार में हलचल मच गई है। शेयर बाजार में लिस्टेड पेनी कैटेगरी के शेयर पारले इंडस्ट्रीज में अचानक उछाल आया और देखते ही देखते इसमें 5 पर्सेंट का अपर सर्किट भी लग गया। आइए जानते हैं कि आखिर माजरा क्या है?

पीएम मोदी ने किया है गिफ्ट

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इटली के दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी का पैकेट भेंट किया। इस गिफ्ट की जानकारी देते हुए जॉर्जिया मेलोनी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं- प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं-मेलोडी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी सरकार ने लिया पेट्रोल से जुड़ा एक और फैसला, खत्म होगी बड़ी टेंशन

उन्होंने वीडियो के साथ लिखा-उपहार के लिए धन्यवाद। बुधवार को अपलोड किए गए इस वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी भी नजर आते हैं और मेलोनी के 'मेलोडी' टॉफी के जिक्र पर हंसते दिखाई देते हैं।

पारले इंडस्ट्रीज से संबंध नहीं

हालांकि, इस पूरे मामले में एक बड़ा ट्विस्ट है कि जिस मेलोडी टॉफी को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हुई, उसका पारले इंडस्ट्रीज से कोई सीधा संबंध नहीं है। मेलोडी को Parle Products बनाती है, जो Parle-G, मोनाको, क्रैकजैक, मैंगो बाइट जैसे लोकप्रिय ब्रांड्स के लिए जानी जाती है। Parle Products एक निजी FMCG कंपनी है और यह शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं है। इसके उलट पारले इंडस्ट्रीज एक अलग सूचीबद्ध कंपनी है, जिसका मेलोडी टॉफी के निर्माण या बिक्री से कोई लेना-देना नहीं है। माना जा रहा है कि कई रिटेल निवेशकों और छोटे ट्रेडर्स ने Parle नाम को देखकर भ्रमित होकर कंपनी के शेयरों में खरीदारी शुरू कर दी। इस वजह से पारले इंडस्ट्रीज के शेयर पिछली क्लोजिंग 5 रुपये के मुकाबले 5 पर्सेंट के अपर सर्किट के साथ 5.25 रुपये पर पहुंच गए। शेयर के 52 हफ्ते का हाई 17.44 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:250 रुपये के पार जा सकता है टाटा का यह शेयर, अभी डिस्काउंट पर हो रही ट्रेडिंग
ये भी पढ़ें:एक और बैंक पर लगा ताला, RBI ने लाइसेंस को किया रद्द, अब ग्राहकों का क्या होगा?

मेलोडी की चर्चा सबसे पहले 2023 में

बता दें कि मोदी और मेलोनी के नामों के संयोजन के तौर पर 'मेलोडी' हैशटैग पहली बार इटली की प्रधानमंत्री ने 2023 में दुबई में आयोजित कॉप-28 सम्मेलन के दौरान गढ़ा था। इसके बाद दोनों नेताओं की वैश्विक मंचों पर हुई गर्मजोशी भरी मुलाकातों के बीच यह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेलोनी ने उस समय भी सोशल मीडिया पर मोदी के साथ तस्वीर साझा करते हुए 'मेलोडी' हैशटैग के साथ लिखा था-कॉप-28 में अच्छे दोस्त।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,