iran is no longer the country selling the cheapest petrol in the world oil in Israel is 75 times more expensive than it ईरान अब नहीं रहा दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश, इजरायल में इससे 75 गुना महंगा तेल, Business Hindi News - Hindustan
More

ईरान अब नहीं रहा दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश, इजरायल में इससे 75 गुना महंगा तेल

Top 10 country in the world selling cheapest petrol: दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में 2.35 रुपये लीटर है। जबकि, ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.44 रुपये है। इजरायल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 181.06 रुपये लीटर है।

Tue, 17 June 2025 07:33 AMDrigraj Madheshia लाइव हिन्दुस्तान
share
ईरान अब नहीं रहा दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश, इजरायल में इससे 75 गुना महंगा तेल

Top 10 country in the world selling cheapest petrol: ईरान अब दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाला देश नहीं रहा। इसकी जगह लीबिया ने ले ली है। ग्लोबलपेट्रोलप्राइसेज डॉट कॉम के मुताबिक दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल लीबिया में 2.35 रुपये लीटर है। जबकि, ईरान में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 2.44 रुपये है। इसके बाद नंबर वेनेजुएला का है, जहां पेट्रोल की कीमत 2.99 रुपये लीटर है। चौथे नंबर पर अंगोला है। अंगोला में पेट्रोल 27.98 रुपये लीटर बिक रहा है। आंकड़े 9 जून को अपडेट किए गए थे। बता दें इजरायल में एक लीटर पेट्रोल की कीमत भारतीय करेंसी में 181.06 रुपये लीटर है।

दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले टॉप-10 देशों में कुवैत पांचवें नंबर पर है। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 29.35 रुपये है। इजिप्ट में 23.81 रुपये है और यह छठे स्थान पर है। इसके बाद सातवें पर तुर्केमेनिस्तान (36.62 रुपये), आठवें पर कजाकिस्तान (41.40), नौवें पर मलेशिया (41.40) और 10वें स्थान पर बहरीन (45.38 रुपये) है।

कच्चे तेल की कीमतों में आग

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते कच्चे तेल की कीमतों में आग लगी है। आज तेजी के बावजूद कच्चा तेल 75 डॉलर प्रति बैरल के नीचे है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक ब्रेंट क्रूड के अगस्त वायदा में 0.30 पर्सेंट की बढ़ोतरी है और यह 73.45 डॉलर प्रति बैरल पर है। डब्ल्यूटीआई का जुलाई वायदा भी 0.42 पर्सेंट चढ़कर 72.07 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अंडमान में हो सकता है 2 लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार, 5 गुना बढ़ जाएगी GDP
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल टेंशन से महंगाई बढ़ने का डर, WPI का असर आम आदमी पर कब

पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट

इस बीच भारत की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने भी पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दी हैं। आज भी यहां पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बढ़ोतरी या कमी नहीं की गई है। दिल्ली में पेट्रोल 94.77 और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

उना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

भारत में सबसे सस्ता डीजल बेचने वाले शहर

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

इटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

संबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,