fear of rising inflation due to iran israel tension when will wpi affect the common man ईरान-इजरायल टेंशन से महंगाई बढ़ने का डर, WPI का असर आम आदमी पर कब, Business Hindi News - Hindustan
More

ईरान-इजरायल टेंशन से महंगाई बढ़ने का डर, WPI का असर आम आदमी पर कब

Iran-Israel Tension Impact: ईरान-इजरायल तनाव ने तेल को बहुत तेजी से महंगा कर दिया है। तेल के महंगे होने और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से थोक महंगाई (WPI) पर दबाव बढ़ेगा।

Tue, 17 June 2025 06:01 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
ईरान-इजरायल टेंशन से महंगाई बढ़ने का डर, WPI का असर आम आदमी पर कब

Iran-Israel Tension Impact: मई में महंगाई थोड़ी कम हुई थी, लेकिन अब फिर से बढ़ सकती है। वजह है ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव। इसकी वजह से कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। अगर तेल और महंगा हुआ, तो भारत में भी सामान की ढुलाई (ट्रांसपोर्ट), फैक्ट्रियों का कच्चा माल और रोजमर्रा की चीजें महंगी हो जाएंगी।

रेटिंग एजेंसी इक्रा के एक जानकार (राहुल अग्रवाल) का कहना है, ईरान-इजरायल तनाव ने तेल को बहुत तेजी से महंगा कर दिया है। तेल के महंगे होने और डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर पड़ने से थोक महंगाई (WPI) पर दबाव बढ़ेगा। जून में यह करीब 0.6% से 0.8% रहने का अनुमान है।

एक और बड़ी चिंता मानसून की है। मानसून जल्दी आया जरूर, लेकिन जून की शुरुआत से ही रुक गया है। 15 जून तक बारिश सामान्य से लगभग एक तिहाई (31%) कम हुई है। बारिश कब और कहां होगी, यह फसल और खाने-पीने की चीजों की कीमतों के लिए बहुत जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेहद खतरनाक मोड़ पर इजरायल और ईरान की जंग, ट्रंप ने पूरा तेहरान खाली करने को कहा
ये भी पढ़ें:खामेनेई के खात्मे पर अड़े नेतन्याहू, इजरायल के ऐलान से हड़कंप; और भड़केगी जंग?

थोक महंगाई का असर आम आदमी पर कब?

थोक महंगाई (WPI) में बदलाव का असर बाजार में महंगाई (खुदरा महंगाई या CPI) पर दिखने में लगभग डेढ़ महीने का समय लगता है। इसमें उत्पादन, ढुलाई और भंडारण का समय शामिल है। अगर थोक महंगाई घटती है, तो डेढ़-दो महीने में बाजार में भी महंगाई घटने की उम्मीद होती है।

अगर थोक महंगाई बढ़ती है, तो बाजार में भी महंगाई बढ़ जाती है। थोक महंगाई, बाजार की महंगाई में बदलाव का पहला संकेत होती है। बता दें भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ब्याज दरें तय करते समय ज्यादातर खुदरा महंगाई (CPI) को ही देखता है।

एक राहत की खबर: प्याज सस्ता हुआ

थोक बाजार में खाने-पीने की चीजें (खाद्य सूचकांक) महंगी होने की दर मई में घटकर 1.72% रह गई, जो अप्रैल में 2.55% थी। सब्जियों के दाम तेजी से गिरे। मई में सब्जियों की कीमतें 21.62% सस्ती हुईं (अप्रैल में 18.26% की गिरावट थी)। इसमें भी प्याज के दाम में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इनके दाम घटे-बढ़े

वस्तुएं अप्रैल 2025 मई 2025 प्रतिशत में

अनाज 3.81 2.56

धान 1.87 0.96

गेहूं 7.41 5.75

दालें -5.57 -10.41

सब्जियां -18.26 -21.62

आलू -24.30 -29.42

प्याज 0.20 -14.41

थोक महंगाई की चाल

मई 0.39

अप्रैल 0.85

मार्च 2.05

फरवरी 2.45

जनवरी 2.51

दिसंबर 24 2.57

नवंबर 2.16

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,