andaman may have reserves of 2 lakh crore liters of crude oil India s gdp may increase 5 times अंडमान में हो सकता है 2 लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार, 5 गुना बढ़ जाएगी भारत की GDP, Business Hindi News - Hindustan
More

अंडमान में हो सकता है 2 लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार, 5 गुना बढ़ जाएगी भारत की GDP

Good News: अंडमान सागर में कच्‍चे तेल और गैस का यह बड़ा भंडार दिखा है। यहां खनन से अच्छे संकेत मिल रहे हैं और भारत को अंडमान सागर में करीब दो लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार मिल सकता है।

Tue, 17 June 2025 06:21 AMDrigraj Madheshia हिन्दुस्तान टीम
share
अंडमान में हो सकता है 2 लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार, 5 गुना बढ़ जाएगी भारत की GDP

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को कहा कि अंडमान सागर में कच्‍चे तेल और गैस का यह बड़ा भंडार दिखा है। यहां खनन से अच्छे संकेत मिल रहे हैं और भारत को अंडमान सागर में करीब दो लाख करोड़ लीटर कच्चे तेल का भंडार मिल सकता है।

भारत की जीडीपी करीब पांच गुना तक बढ़ेगी

उन्होंने कहा कि अगर यह अनुमान सही निकला तो इससे भारत की जीडीपी करीब पांच गुना तक बढ़ सकती है। यह पेट्रोलियम भंडार हाल ही में गुयाना में मिले (11.6 अरब बैरल) कच्‍चे तेल के रिजर्व जितना हो सकता है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अंडमान में तेल की खोज इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अगर यह प्रयास सफल होता है, तो भारत को ऊर्जा के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल टेंशन से पेट्रोल-डीजल के रेट में भारी इजाफा, पाकिस्तान में आफत

हमारी एनर्जी की जरूरतें एक झटके में होंगी पूरी

माना जा रहा है कि इसके मिलने के बाद हमारी एनर्जी की जरूरतें एक झटके में पूरी हो जाएंगी। अगर अंडमान में खोज सफल होती है, तो भारत ऑयल इंपोर्ट्स को काफी हद तक कम कर सकता है और अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकता है।

होर्मुज का रास्ता बंद होने से महंगे पड़ेंगे तेल व गैस

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध भारत के लिए भी नुकसानदायक है। ग्लोबल ट्रेड रिसर्च इनिशिएटिव ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि युद्ध के कारण, भारत पर आर्थिक संकट का खतरा बढ़ रहा है। खासकर होर्मुज जलडमरुमध्य को लेकर चिंताएं हैं। अगर यह बंद होता है तो भारत के लिए तेल और गैस का आयात महंगा पड़ेगा।

दोनों देशों से व्यापारिक रिश्ते

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ईरान को 1.24 अरब डॉलर का माल निर्यात किया और 44.19 करोड़ डॉलर का आयात किया। वहीं, इजरायल के साथ 2.15 अरब डॉलर का निर्यात और 1.61 अरब डॉलर का आयात किया है।

होर्मुज जलडमरूमध्य

होर्मुज जलडमरूमध्य ओमान और ईरान के बीच स्थित है, जो खाड़ी के देशों (इराक, कुवैत, सऊदी अरब, बहरीन, कतर और संयुक्त अरब अमीरात) से समुद्री मार्ग को अरब सागर और उससे आगे तक जोड़ता है। यह जलडमरूमध्य अपने सबसे संकरे बिंदु पर केवल 33 किमी चौड़ा है। यहां प्रतिदिन लगभग दो करोड़ बैरल तेल और तेल उत्पाद जहाजों पर लादे जाते हैं।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,