infosys ltd losses more than 2 lakh crore rupee LIC replaces 2 लाख करोड़ रुपये डूबे, टॉप-10 से बाहर हुई इंफोसिस, PSU ने ली जगह, Business Hindi News - Hindustan
More

2 लाख करोड़ रुपये डूबे, टॉप-10 से बाहर हुई इंफोसिस, PSU ने ली जगह

infosys share price today : मार्केट कैप के लिहाज से इंफोसिस अब देश की 11वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। आईटी कंपनी की जगह एलआईसी ने ले ली है। जिसका मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है। 

Wed, 29 April 2026 01:43 PMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
2 लाख करोड़ रुपये डूबे, टॉप-10 से बाहर हुई इंफोसिस, PSU ने ली जगह

Infosys ltd: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस के लिए 2026 का साल किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। कंपनी का मार्केट कैप इस साल अबतक 2 लाख करोड़ रुपये घट चुका है। जिसकी वजह से मार्केट कैप के लिहाज से इंफोसिस देश की सबसे बड़ी 10 कंपनियों की लिस्ट से बाहर हो गई है।

आज कंपनी के शेयरों में तेजी (infosys share price today)

इंफोसिस के शेयरों में आज बुधवार को 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जिसकी वजह से यह स्टॉक 1178 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया है। इंफोसिस का मार्केट कैप 4.76 लाख करोड़ रुपये है। मौजूदा समय में यह देश की 11वीं सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। बता दें, इंफोसिस के शेयरों की कीमतों में इस साल अबतक 29 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली है। 2025 के अंत में इंफोसिस का मार्केट कैप 6.8 लाख करोड़ रुपये था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:15% चढ़ा सरकारी डिफेंस कंपनी का शेयर, आज मची है खरीदने की होड़

LIC ने ली इंफोसिस की जगह

सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी शेयर बाजार की टॉप 10 कंपनियों में अपनी जगह बनाने में सफल रही है। एलआईसी का मार्केट कैप 5 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है।

आइए जानते हैं टॉप 10 वैल्यूएबल कंपनियों के विषय में ...

1-रिलायंस इंडस्ट्रीज - 19.02 लाख करोड़ रुपये

2-एचडीएफसी बैंक - 12.08 लाख करोड़ रुपये

3- भारती एयरटेल - 11.41 लाख करोड़ रुपये

4- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया - 10.09 लाख करोड़ रुपये

5- आईसीआईसीआई बैंक - 9.21 लाख करोड़ रुपये

6- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज - 8.96 लाख करोड़ रुपये

7- बजाज फाइनेंस - 5.73 लाख करोड़ रुपये

8- लार्सन एंड टुब्रो - 5.60 लाख करोड़ रुपये

9- हिंदुस्तान यूनिलीवर - 5.41 लाख करोड़ रुपये

10- लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया - 5.19 लाख करोड़ रुपये

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:2000 से अधिक लोगों की छंटनी, 3 में से 2 प्लांट को कंपनी ने किया बंद

इंफोसिस के तिमाही नतीजे (Infosys q4 results)

आईटी कंपनी ने दी जानकारी में बताया है कि चौथी तिमाही के दौरान कुल रेवन्यू 46402 करोड़ रुपये रहा है। जोकि तिमाही दर तिमाही के आधार पर 2 प्रतिशत अधिक है। वहीं, सालाना आधार पर 13.40 प्रतिशत अधिक है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27.80 प्रतिशत बढ़ा है। इस बार यह 8501 करोड़ रुपये रहा है। जोकि अनुमान से अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Eternal के शेयरों में 4.5% की तेजी, एक्सपर्ट्स बोले मिलेगा 95% का रिटर्न

शेयरों का प्रदर्शन बीते 1 साल में कैसा? (Infosys share performance)

पिछले 6 महीने में इस आईटी कंपनी के शेयरों की कीमतों में 22 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। वहीं, एक साल में इंफोसिस के शेयरों का भाव 21 प्रतिशत गिरा है। बता दें, 5 साल में यह स्टॉक 13.30 प्रतिशत निगेटिवट रिटर्न दिया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,