defence stock Garden Reach Shipbuilders share jumps upto 15 percent today 15% चढ़ा सरकारी डिफेंस कंपनी का शेयर, आज मची है खरीदने की होड़, आपका है दांव?, Business Hindi News - Hindustan
More

15% चढ़ा सरकारी डिफेंस कंपनी का शेयर, आज मची है खरीदने की होड़, आपका है दांव?

Garden Reach Shipbuilders: सरकारी डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स के शेयरों की कीमतों में 15 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है। अप्रैल के महीने में यह डिफेंस स्टॉक 68 प्रतिशत का रिटर्न दे चुका है। 

Wed, 29 April 2026 12:40 PMTarun Pratap Singh मिंट
share
15% चढ़ा सरकारी डिफेंस कंपनी का शेयर, आज मची है खरीदने की होड़, आपका है दांव?

Garden Reach Shipbuilders Share price today: कंपनियों के तिमाही नतीजों का असर उनके शेयरों पर भी दिख रहा है। डिफेंस कंपनी गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स लिमिटेड शेयरों में आज बुधवार को 4 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली है। इस अप्रैल के महीने में यह डिफेंस स्टॉक लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

बीएसई में आज सुबह Garden Reach Shipbuilders & Engineers के शेयर बढ़त के साथ 3075.10 रुपये के स्तर पर खुला था। दिन में कंपनी के शेयरों का भाव 15 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ 3338.90 रुपये के इंट्रा-डे हाई पर पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद डिफेंस कंपनी के शेयरों में नरमी देखने को मिली। लेकिन फिर भी स्टॉक 3200 रुपये के ऊपर ही ट्रेड कर रहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Eternal के शेयरों में 4.5% की तेजी, एक्सपर्ट्स बोले मिलेगा 95% का रिटर्न

अप्रैल में 68% उछला शेयर (Garden Reach Shipbuilders Share performance)

इस महीने कंपनी के शेयरों की कीमतों में 68 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। जोकि कंपनी के ट्रेडिंग इतिहास का सबसे शानदार महीना साबित हो रहा है। इससे पहले मई 2025 में कंपनी के शेयरों में 56 प्रतिशत और जून 2024 में 56 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई थी। बता दें, फरवरी के महीने में यह स्टॉक 12 प्रतिशत और मार्च के महीने में कंपनी के शेयरों का भाव 19 प्रतिशत गिरा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:34वीं बार डिविडेंड दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट कल, 1 महीने में 20% उछला शेयर

गार्डन रीच के तिमाही नतीजे रहे शानदार (Garden Reach Shipbuilders q4 results)

कोलकाता की इस सरकारी डिफेंस कंपनी के नेट प्रॉफिट में सालाना आधार पर 24 प्रतिशत का इजाफ हुआ है। कंपनी ने दी जानकारी में कहा है कि जनवरी से मार्च 2026 के दौरान कुल 303.19 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हुआ था। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 244.20 करोड़ रुपये रहा था।

Garden Reach Shipbuilders & Engineers का रेवन्यू 29 प्रतिशत की बढ़ा है। बीते वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 2119 करोड़ रुपये रहा है। एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी का रेवन्यू 1642 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी का EBITDA भी सालाना आधार पर 61 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद 355 करोड़ रुपये मार्च क्वार्टर में रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:3% चढ़ा इस ब्रोकरेज कंपनी का स्टॉक, Q4 नतीजों से गदगद निवेशक, एक्सपर्ट्स बुलिश

डिविडेंड का भी डिफेंस कंपनी ने किया ऐलान (Garden Reach Shipbuilders dividend)

गार्डन रीच शिपबिल्डर्स ने डिविडेंड का भी ऐलान तिमाही नतीजों के साथ किया है। कंपनी ने एक शेयर पर 6.70 रुपये का डिविडेंड देने का फैसला किया है। इस डिविडेंड के लिए भी रिकॉर्ड डेट का ऐलान नहीं किया गया है।

(यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार जोखिमों के अधीन है। किसी भी निवेश से पहले एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।)

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,